रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. कलाम पर आधारित सामुदायिक बालसभा का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर कविता, गीत, भजन, हास्य नाटिका सहित विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी। इनमें वंदना बंजारा, सुमन बिश्नोई, माया नायक, भावना, ऋतिका शर्मा, माधुरी, महेन्द्रसिंह, प्रहलाद, दिलिप इत्यादि ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। साथ ही कलाम से संबद्ध भाषण, कविताओं की प्रस्तुति दी गयी जिनमें मिसाइलमैन के चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
व्याख्याता मनोज व्यास ने विद्यार्थियों को इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. कलाम के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने और उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही उनकी सादगी, कर्मनिष्ठा व अनुशासनप्रियता के गुणों को जीवन में अपनाने पर बल दिया।
स्टाफ सदस्यों रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, हनुमान प्रसाद, मुकेश यादव, चोखाराम, रमेशनाथ, विजेश बंजारा, नारायणदान, रेखा साद, धनसुखराम व अभिभावकों सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। छात्रा रामेश्वरी सुथार ने कार्यक्रम का संचालन किया।









बढ़िया लेखन कार्य
ReplyDelete