Saturday, August 24, 2019

जन्माष्टमी पर्व का आयोजन~



रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में जन्माष्टमी पर्व का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के लोकरक्षक व लोकरंजक रूप से परिचित करवाया। साथ ही उनके उपदेशों के तहत कर्म की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए कर्मठ व आदर्श व्यक्तित्व बनने को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने कृष्ण लीलाओं व उनके महती कार्यों को जीवन में अपनाने की सीख देते हुए नेक कार्य करने को कहा।
               वरिष्ठ अध्यापक दिनेश गौड़ व व्याख्याता प्रीति गोरा ने संगीतमय प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को रोचक बनाया। बच्चों के लिए चम्मच रेस, बोरी दौड़, म्यजिकल चेयर जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया व मटकी फोड़ कार्यक्रम ने इसमें चार चाँद लगाए। 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की' जैसे निनाद से विद्यालय प्रांगण गूंजायमान हो रहा था।
               शाला स्टाफ कन्हैयालाल, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, चोखाराम, कालूराम, हनुमान मीणा, मुकेश यादव, रमेशनाथ, प्रहलाद सहाय, धनसुखराम सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। व्याख्याता बोदूसिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

Thursday, August 15, 2019

स्वतंत्रता दिवस मनाया ~






        रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में 73वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। डाॅ. अमित राठी, शहीद पत्नी बावरीदेवी के मुख्य आतिथ्य व  सरपंच कर्णसिंह की अध्यक्षता में प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने ध्वजारोहण किया।  इसके उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इनमें ए वतन मेरे, टूटे बाजूबंद री लूम, थाने काजळियो बणाल्यूं, धोरां री धरती में चाले, तेरी मिट्टी में मिल जावां, जय जय राजस्थान, ऐसा मेरा देश हो, कौन है वो, देश रंगीला जैसे गीतों पर खुबसूरत नृत्य प्रस्तुत किए। इसके अलावा उ. मा. विद्यालय, बालिका मा. विद्यालय, श्रीकृष्ण, मा शारदा, ज्ञानदीप व सनब्राइट विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा हिन्दी व अंग्रेज़ी भाषण, देशभक्ति गीत, कविताएं व देशभक्ति नाटक भी प्रस्तुत कर ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया गया।
           सभी अतिथिगण व ग्रामवासियों की उपस्थिति में विद्यालय को लोकार्पित स्मार्ट क्लास व मंच हेतु निर्मित टीन शेड का उद्घाटन किया गया।
          विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह डाॅ अमित राठी, बावरी देवी, भिंयारामजी जांदू, नारायणजी गौड़,  छगनजी नाहर, मैनेजर बजरंगजी, मुरलीजी राठी, राधाकिशनजी साद व कर्णसिंहजी का साफा पहनाकर व सम्मान फलक देकर अभिनंदन किया गया।
         सरपंच महोदय व प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। ग्राम पंचायत टाॅपर नरेंद्र बिकुणिया को मुरलीजी राठी द्वारा दस हजार का चेक देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।

Saturday, August 3, 2019

टीकाकरण





रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में
कक्षा एक से दस के करीब पौने चार सौ विद्यार्थियों को चिकित्सक डाॅ. रामूराम के निर्देशन में खसरा व रूबेला के टीके लगाए गये। डाॅ रामूराम ने विद्यार्थियों को इन बीमारियों से पूर्व बचाव करने व इसे भारत से समूल नष्ट करने में अपनी प्रभावी भागीदारी का आह्वान किया। प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने सभी विद्यार्थियों को उक्त बीमारी से बचाव हेतु टीके की अनिवार्यता को स्पष्ट करते हुए उन्हें टीका लगाने हेतु प्रेरित किया साथ ही इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में विद्यालय की सहभागिता हेतु सभी विद्यार्थियों व स्टाफ साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम प्रभारी शा.शि विजेश बंजारा ने इस कार्यक्रम को कुशलता पूर्वक संपन्न करवाया। जिसमें नर्स स्टाफ संजना, प्रमिला व सरला ने बच्चों को स्नेहपूर्वक टीके लगाकर कार्यक्रम को विधिवत संपन्न करवाया। इसमें सभी शाला स्टाफ साथियों बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, प्रीति गोरा, मनोज व्यास, अंजू शर्मा,  दिनेश गौड़, पवन तिवारी, चोखाराम, कालूराम, हनुमान मीणा, मुकेश यादव, नारायणदान, रमेशनाथ, रेखा साद, कमला कड़वासरा, प्रहलाद सहाय व धनसुखराम ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया।