Saturday, August 3, 2019

टीकाकरण





रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में
कक्षा एक से दस के करीब पौने चार सौ विद्यार्थियों को चिकित्सक डाॅ. रामूराम के निर्देशन में खसरा व रूबेला के टीके लगाए गये। डाॅ रामूराम ने विद्यार्थियों को इन बीमारियों से पूर्व बचाव करने व इसे भारत से समूल नष्ट करने में अपनी प्रभावी भागीदारी का आह्वान किया। प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने सभी विद्यार्थियों को उक्त बीमारी से बचाव हेतु टीके की अनिवार्यता को स्पष्ट करते हुए उन्हें टीका लगाने हेतु प्रेरित किया साथ ही इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में विद्यालय की सहभागिता हेतु सभी विद्यार्थियों व स्टाफ साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम प्रभारी शा.शि विजेश बंजारा ने इस कार्यक्रम को कुशलता पूर्वक संपन्न करवाया। जिसमें नर्स स्टाफ संजना, प्रमिला व सरला ने बच्चों को स्नेहपूर्वक टीके लगाकर कार्यक्रम को विधिवत संपन्न करवाया। इसमें सभी शाला स्टाफ साथियों बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, प्रीति गोरा, मनोज व्यास, अंजू शर्मा,  दिनेश गौड़, पवन तिवारी, चोखाराम, कालूराम, हनुमान मीणा, मुकेश यादव, नारायणदान, रमेशनाथ, रेखा साद, कमला कड़वासरा, प्रहलाद सहाय व धनसुखराम ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया।

No comments:

Post a Comment