Thursday, October 31, 2019

★एकता दिवस समारोहपूर्वक मनाया~








रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में सरदार पटेल की  144वीं जयंती व भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की 35वीं पुण्य तिथि पर एकता दिवस का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। प्रधानाचार्य नवीन माथुर व अन्य स्टाफ सदस्यों ने सर्वप्रथम दोनों महान व्यक्तित्व की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात व्याख्याता मनोज व्यास ने विद्यार्थियों को इस अवसर पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए उनके आदर्शों को अपनाने व उनके पदचिह्नों पर चलते हुए उनके विचारों को आत्मसात् करने का आह्वान किया। साथ ही उनकी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, हिम्मत व आत्मबल  जैसे गुणों को अपनाने पर बल दिया।
           इस अवसर पर उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों व बच्चों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। इसके बाद दोनों विभूतियों से संबद्ध प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
           स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, कन्हैयालाल, पवन तिवारी, दिनेश गौड़, कमला कड़वासरा, अंजू शर्मा, चोखाराम, रमेशनाथ, नारायणदान, विजेश बंजारा, धनसुखराम सहित ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित थे। 

Saturday, October 19, 2019

सामुदायिक बालसभा का आयोजन~













रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. कलाम पर आधारित सामुदायिक बालसभा का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर कविता, गीत, भजन, हास्य नाटिका सहित विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी। इनमें वंदना बंजारा, सुमन बिश्नोई, माया नायक, भावना, ऋतिका शर्मा, माधुरी, महेन्द्रसिंह, प्रहलाद, दिलिप इत्यादि ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। साथ ही कलाम से संबद्ध भाषण, कविताओं की प्रस्तुति दी गयी जिनमें मिसाइलमैन के चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
            व्याख्याता मनोज व्यास ने विद्यार्थियों को इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. कलाम  के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने और उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही उनकी सादगी, कर्मनिष्ठा व अनुशासनप्रियता के गुणों को जीवन में अपनाने पर बल दिया।
            स्टाफ सदस्यों रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, हनुमान प्रसाद, मुकेश यादव, चोखाराम, रमेशनाथ, विजेश बंजारा, नारायणदान, रेखा साद, धनसुखराम व अभिभावकों सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। छात्रा रामेश्वरी सुथार ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Tuesday, October 15, 2019

डाॅ. कलाम जयंती समारोहपूर्वक मनाई~







रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम की 88वीं जयंती का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। प्रधानाचार्य मनोज व्यास ने विद्यार्थियों को इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. कलाम  के आदर्शों को अपनाते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने और उनके विचारों को आत्मसात् करने का आह्वान किया। साथ ही उनकी "सादा जीवन उच्च विचार" की वैचारिकता को अमली जामा पहनाने पर बल दिया। अध्यापक मुकेश यादव ने डाॅ. कलाम की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उन्हें महान व्यक्तित्व करार देते हुए उनकी विचारधारा अपनाने की नसीहत दी।
            इसके अलावा आशा, उर्मिला, सुमन, भावना,माधुरी, राकेश गोरा, पूजा सेन, सुलोचना, श्वेता व अन्य विद्यार्थियों ने कलाम से संबद्ध विचारों की अभिव्यक्ति दी एवं कविता, गीत सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दी।
           स्टाफ सदस्यों रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, दिनेश गौड़, कमला कड़वासरा, प्रहलादसहाय, हनुमान प्रसाद, विजेश बंजारा, चोखाराम, कालूराम, रमेशनाथ, रेखा साद, धनसुखराम सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। छात्रा रामेश्वरी सुथार ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Friday, October 11, 2019

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन~









रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। छात्रा उर्मिला बिकुनिया को एक दिन का संस्था प्रधान बनाया गया। जिसने इस अवसर सभी बालिकाओं को शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने का आह्वान किया।
            व्याख्याता मनोज व्यास ने विद्यार्थियों को इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, जेंडर संवेदनशीलता व बालिकाओं के अधिकार आदि पर विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा सुमन बिश्नोई, रामेश्वरी सुथार, सुलोचना रांकावत, राकेश गोरा इत्यादि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बालिकाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने व अपनी योग्यता साबित करने पर बल दिया।
            बालिकाओं ने लघु नाट्य प्रस्तुति के साथ कविता, भाषण व गीत आदि विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
            स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, पवन तिवारी, दिनेश गौड़, हनुमान प्रसाद, कमला कड़वासरा, प्रहलाद सहाय, चोखाराम, कालूराम, रमेशनाथ, मुकेश यादव, नारायणदान, रेखा साद, धनसुखराम सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। सभी बालिकाओं को पेन, पेंसिल व चाॅकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। छात्रा ऋतिका शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
             इस अवसर पर 'बालिका शक्ति : अलिखित, अविरल' थीम पर कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में क्रमशः पूनम सोनी, कमला, मोनिका कंवर एवं कनिष्ठ वर्ग में क्रमशः मनीषा सोनी, कौशल्या कंवर, धन्नी प्रथम तीन स्थानों पर रही।

Monday, October 7, 2019

कन्या पूजन का आयोजन~















रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में कन्या पूजन का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में माँ अंबे के दीप प्रज्वलन उपरांत नौ कन्याओं के तिलक, रौली से पूजन के पश्चात उन्हें प्रधानाचार्य व स्टाफ सदस्यों द्वारा प्रसाद व उपहार भेंट किए गये। हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने कन्या पूजन के धार्मिक विधान को स्पष्ट करते हुए इस पुनीत कृत्य से सुख-समृद्धि, विद्या, ऐश्वर्य की प्राप्ति का होना बताया वहीं ऐसी परंपराओं से संस्कृति को अक्षुण्ण रखने पर बल दिया।
          प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने  कन्या पूजन की महत्ता को बताते हुए मातृ शक्ति के प्रति नैतिक वैचारिकता को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मघसिंह भाटी ने विद्यालय में इस धार्मिक परंपरा के निर्वहन को विशिष्ट व अनुपम बताते हुए संस्कृति रक्षक बताया।
          शाला स्टाफ रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम, मुकेश यादव, रमेशनाथ, नारायणदान, रेखा साद व धनसुखराम सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। वरिष्ठ अध्यापक दिनेश गौड़ ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

Wednesday, October 2, 2019

★गाँधी व शास्त्री जयंती पर बालसभा का आयोजन~



रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में गाँधी व शास्त्री जयंती का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। प्रधानाचार्य मनोज व्यास ने विद्यार्थियों को इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गाँधीजी व शास्त्रीजी के आदर्शों को अपनाते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। व्याख्याता बोदूसिंह ने सर्वधर्म प्रार्थना की प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थियों को गाँधीजी के प्रेरक प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर 300 विद्यार्थियों द्वारा भारत का मानव मानचित्र बनाकर समरसता का संदेश प्रसारित किया गया। मिडिल स्तर के बच्चों की 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें क्रमशः ऋतिका शर्मा, रामदेव व अंजू सोनी ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए।
            विद्यार्थियों ने देशभक्ति से परिपूर्ण गीतों, कविताओं व भाषणों सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी।
            स्टाफ सदस्यों कन्हैयालाल, पवन तिवारी, दिनेश गौड़, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, प्रहलादसहाय, भेराराम, हनुमान प्रसाद, चोखाराम, कालूराम, रमेशनाथ, मुकेश यादव, रेखा साद, धनसुखराम सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। छात्र दीपक गोस्वामी ने कार्यक्रम का संचालन किया।