ग्रामीण ओलंपिक खेल संपन्न
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज ग्राम पंचायत जोधियासी के ग्रामीण ओलंपिक खेलों का समापन समारोह करणसिंह के मुख्य आतिथ्य व कृष्णा कुलदीप की अध्यक्षता में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ।
सर्वप्रथम माँ सरस्वती के दीप प्रज्वलन उपरांत स्वागत गान से कार्यक्रम का श्री गणेश हुआ। तदुपरांत पीईईओ मनोज व्यास ने अपने उद्बोधन में सभी विजेताओं से बेहतर प्रदर्शन करने व ग्रामीणजन से इनके सहयोग की अपील की तथा सभी भामाशाहों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने हम बच्चे हिंदुस्तान के, काला दामण, बाईसा रो रूप, टूटे बाजूबंद री लूम, केसरिया बालम पधारो म्हारे देश गीत पर नृत्य प्रस्तुतियां दी।
समारोह में कबड्डी, खो खो, टेनिस बॉल क्रिकेट के विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और ध्वज अवतरण के साथ मुख्य अतिथि करणसिंह ने खेलों के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर ग्रामीणजन शंकरलाल बंजारा, महेन्द्र मिश्र, नेमीचंद दर्जी, श्रवण बंजारा, नेमीचंद बंजारा, सांवरीलाल, विष्णु आदि के साथ स्टाफ सदस्य रामेश्वर लाल, कमला कड़वासरा, अंजू शर्मा, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, हनुमान प्रसाद, चोखाराम, रमेशनाथ, मुकेश यादव, कालूराम, विजेश बंजारा, रेखा साद, नारायणदान, धनसुखराम पीईईओ कार्मिक पवन सारस्वत, सुमनबाला, बेगनाथ, लोकेश निरंजनी, विक्रम बिश्नोई, किरण, मधुबाला, पूजा, लोकेश बावलिया, अशोक कड़वा, श्रवण बिश्नोई और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता बोदूसिंह ने किया।









