जोधियासी कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज जगदीश अटल व रमेश धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में विद्यालय के कक्षा एक से पाँच के करीब 125 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गये।
जोधियासी, झाड़ीसरा, चाऊ पीईईओ क्षेत्र के शिक्षकों के सहयोग से छोटे बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर वितरित कर पुनीत कार्य किया गया। जगदीश अटल ने इसे जरूरतमंद विद्यार्थियों के हितार्थ बताते हुए परोपकार का कार्य बताया। प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने सभी बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें नियमित विद्यालय आने व अध्ययन की निरंतरता बनाए रखने को कहा। व्याख्याता मनोज व्यास ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, हनुमान मीणा, रमेशनाथ, रेखा साद, नारायणदान, विजेश बंजारा, भेराराम, धनसुखराम, नीतू स्वामी, ललिता सहित शाला के विद्यार्थी व गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








