रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। पीईईओ मनोज व्यास ने अष्टांग योग का महत्व बताते हुए नियमित योग व प्राणायाम करने का आह्वान किया।
वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संतप्रसाद त्रिपाठी, योग प्रशिक्षक भूराराम व शारीरिक शिक्षक विजेश बंजारा के निर्देशन में वज्रासन, भद्रासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, शशंकासन, वक्रासन, भुजंगासन, पवन मुक्तासन जैसे आसन व अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी जैसे प्राणायाम तथा अन्य योग क्रियाएँ करवाई। डॉ. त्रिपाठी ने स्वस्थ शरीर हेतु योग व प्राणायाम की महत्ता को बताते हुए उत्तम स्वास्थ्य संबंधी गुर भी बताए।
ग्राम पंचायत जोधियासी की सभी राजकीय व निजी स्कूल के शिक्षकों, अन्य विभागों के कार्मिकों, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, आशा सहयोगिनी व विद्यार्थियों ने पूर्ण तल्लीनता से योग क्रियाएँ की।
कार्यक्रम में हिस्सा लेनेवालों में चिकित्सक डाॅ. रामूराम, बजरंग पंचारिया, कन्हैयालाल, पवन तिवारी, दिनेश कुमार, प्रहलाद सहाय, चोखाराम, कालूराम, रमेशनाथ, लिछमणराम, श्रवणसिंह, सहीराम, अमरसिंह, माँगूसिंह, बेगनाथ, देवाराम, मानाराम, दुलाराम, विक्रम, गिरधारीराम, सुमनबाला, अंजू शर्मा, मंजु ओझा, भावना, सरिता, संतोष, पार्वती, टीनू कंवर, छैलाराम, पवन सारस्वत, राजूराम, तिलोकराम सहित विभिन्न कार्मिक, अभिभावकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।







