Sunday, March 1, 2020

वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह आयोजित ~




















      कामधेनु स्कूल, गुड़ला रोड़ (नागौर) में वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह का शानदार आयोजन किया गया। संत जानकीदासजी, डाॅ अमित राठी, विंग कमांडर पीएम बेनिवाल, एसीबीओ महिपाल सांदू, मिर्धा काॅलेज प्राचार्य शंकरलाल जाखड़, डीटीओ ताराचंद बंजारा के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।
        इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इनमें तेरी मिट्टी में मिल जावां, आओ बच्चों तुम्हें दिखाए,  कानूड़ा जैसे खुबसूरत नृत्य व गीत प्रस्तुत किए गये।
       संस्था के निदेशक दौलतराम सारण ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें विद्यालय के श्रेष्ठ परिणाम, गौ सेवा में विद्यालय के अद्भुत सहयोग भाव, सामाजिक कार्यों व अन्य गतिविधियों में विद्यालय की सहभागिता की जानकारी दी।
        प्राचार्य शंकरलाल जाखड़ ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विद्यार्थियों से लक्ष्य प्राप्ति का आह्वान किया।
        मुख्य अतिथि संत जानकीदासजी ने विद्यालय द्वारा गौ-सेवा में अद्भुत योगदान की प्रशंसा की। साथ ही विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति निष्ठा रखने को प्रेरित किया।
        कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रधानाचार्यों, निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों के साथ जन प्रतिनिधियों, सरपंचों व अन्य व्यक्तियों को साफा पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 12वीं टाॅपर छात्रा निरमा भादू को लेपटाॅप देकर एवं श्रेष्ठ शिक्षकों, प्रतिभाशाली व गौशाला हेतु अनुदान देनेवालों विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से गौशाला में छह लाख का चैक देकर गौ-भक्ति का श्रेष्ठ उदाहरण पेश किया गया।
       इस भव्य आयोजन में प्रधानाचार्य मगनाराम, नवीन माथुर, मनोज सोनी, सुरेंद्र सारस्वत, मनीष पारीक, घनश्यामदान, जगदीश बाना, गणेशाराम सारण व निजी विद्यालयों के निदेशक व संस्था प्रधान समदर बिश्नोई, प्रहलादराम चौधरी, मनोज भादू, धन्नाराम लेगा के साथ प्रबुद्धजन दयालराम मूंड, रमेश धनकड़, बोदूसिंह राठौड़, मनोज व्यास, कर्णसिंह, प्रेमप्रकाश रोहिणी, अविनाश, रामप्रसाद कासनिया, राजकुमार सारस्वत, मानाराम इत्यादि कॆ साथ अभिभावक व सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। मंच संचालन शरद जोशी ने किया।