Monday, December 24, 2018

कुचामन नवोदय की पावन धरा पर शानदार सिल्वर जुबली कार्यक्रम का आयोजन!






बचपन की यादों के दीप प्रज्वलित हो उठे और मनः मस्तिष्क में संजोए सलोने सपनों के संसार में हिलोरे लेती सौहार्द की भावासिक्त सरिताएं आप्लावित हुई तो सहज ही नैतिक वैचारिकता का दृढ़ संकल्प जीवंत हो उठा। नवोदयन की उदात्त विचारों से परिपूरित वाणी से जो जयघोष हुआ तो मानो हर नवोदयन अपने को जिम्मेदार समझ कर्तव्यपरायणता को निर्वहन करने की मनःकामना लिए पुलकित हो उठा।
   प्रथम बैच (1993) के उत्तीर्ण होने के 25 वर्षोपरांत सिल्वर जुबली कार्यक्रम  के शानदार आयोजन में पूर्व विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों से बच्चों की हौसला अफजाई की वहीं उन्हें सुयोग्य नागरिक बनकर देश-सेवा की नसीहत भी दी। कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों को कर्मठता, ईमानदारी, साहस, संघर्ष का पाठ पढा़कर कार्यक्रम में ज्ञान गंगा प्रवाहित की, साथ ही लक्ष्य प्राप्ति की बाधाओं व कंटकावृत्त राहों से पार पाने की योग्यता विकसित करने का आह्वान किया।
     नवोदय परिवार के इस स्नेह मिलन में गुरुजन हरदेवारामजी, पेफसिंह राजावतजी, नकवी साहब, डी के जैन व विद्यालय के शिक्षकवृंद की उपस्थिति निस्संदेह उनके स्नेह व दुलार का परिचायक बनी। अन्य जिलों के एलुमनीज ने भी सहभागिता की व अभिभावकगण भी उपस्थित थे।
        1993 बैच के एलुमनी डाॅ राजकुमार बिश्नोई, नेमीचंद पारीक, कैलाश कासनियां, हनुमान चोयल, ईसाक भुट्टो, रेंवतराम, फरसाराम, रामप्रसाद तंवर,  नारायण दैया, मंगलाराम, कैलाश पंवार, नंदलाल जांगिड़,  बालूराम डूडी, दिनेश शर्मा, मनोज व्यास, रामनारायण, मानाराम, हरिराम, जगदीश जिंगल को शाॅल ओढाकर स्मृति चिह्न प्रदानकर सम्मानित किया।
       इस अवसर पर ओम पूनिया को नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सूरजनारायण चौहान व सीताराम नारनोलिया ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।
  

Monday, December 10, 2018

जोधियासी स्कूल में लेपटाॅप वितरण






जोधियासी कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज निःशुल्क लेपटाॅप वितरण योजना के तहत कक्षा 10 व 12 के कुल 11 छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य नवीन माथुर व स्टाफ द्वारा लेपटाॅप वितरित किए गये। प्रतिभावान विद्यार्थियों श्रवणराम जांदू, मनोज गिवारिया, दिनेश जांदू, कृष्णा कंवर, स्वाति तांडी, प्रियंका तांडी, कोमल गिवारिया, नरेन्द्र गिवारिया, महेंद्र सिंह, राधा जांदू, पूनाराम का माल्यार्पण व तिलक लगाकर स्वागत किया गया, इसके उपरांत लेपटाॅप देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु इसे कारगर व उचित बताया साथ ही आधुनिक तकनीक व प्रौद्योगिकी का दीप ग्राम के हर घर में जलाने का आह्वान किया।  व्याख्याता बोदूसिंह ने विद्यालय के संपूर्ण जिले में बेहतरीन प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की वहीं बच्चों से और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई।
स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, मनोज व्यास, रामेश्वर लाल, प्रीति गोरा, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम,  हनुमान मीणा, रमेशनाथ, नारायणदान, रेखा साद, धनसुखराम सहित शाला के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। व्याख्याता मनोज व्यास ने मंच संचालन करते हुए विद्यार्थियों को कठिन लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।

Wednesday, August 15, 2018

स्वतंत्रता दिवस मनाया ~




रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में
72वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। श्री छगनमल नाहर व सरपंच कर्णसिंह के मुख्य आतिथ्य में प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने ध्वजारोहण किया।  इसके उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई। इनमें शुभ दिन आयो, केसरिया बालम, जलवा तेरा, वो कृष्णा है, मैं ना पहनूं, थाने काजळियो बणाल्यूं जैसे गीतों पर खुबसूरत नृत्य प्रस्तुत किए गए।         
इसके अलावा हिन्दी भाषण, देशभक्ति गीत, कविताएं व नाटक भी प्रस्तुत कर ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया गया। सरपंच महोदय व प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने शिक्षकों व प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जेठमलजी अटल, छैलसिंहजी, जगदीशजी, मुरलीधरजी, हेमारामजी सिंवर मौजूद थे। ग्राम पंचायत टाॅपर्स श्रवणराम जांदू, सुमित्रा, खुशबू खान व विजय सोनी को सम्मानित किया गया। मंच संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।


Tuesday, August 14, 2018

स्वच्छता रैली का आयोजन

ग्राम पंचायत जोधियासी में मंगलवार प्रातः 8 बजे स्वच्छता रैली निकाली गयी, जिसे सरपंच कर्णसिंह राठौड़ एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधियासी के प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता रैली में बैनर, झंडियों व नारों के  माध्यम से ग्राम पंचायत को साफ-सुथरा रखने एवं शौचालय के समुचित  उपयोग  का संदेश दिया गया। स्वच्छता रैली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधियासी से रवाना होकर जोधियासी बस स्टैंड, अस्पताल  मुख्य मार्ग से होते हुए तीतरी एवं मांडेली ग्राम से निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। रैली में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधियासी, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय जोधियासी, श्री कृष्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय तीतरी, मां शारदा बाल निकेतन जोधियासी एवं ज्ञानदीप बाल शिक्षण संस्थान जोधियासी के छात्रों ने भाग लिया। रैली के आयोजन में सुशीला ग्राम पंचायत सहायक जोधियासी, रामेश्वर लाल, मनोज कुमार व्यास, बहादुर सिंह, बेगनाथ सिद्ध, रमेश नाथ जाखड़,  चोखाराम, कन्हैया लाल, दिनेश कुमार गौड़, प्रीति गोरा, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, कालूराम, हनुमान प्रसाद मीणा एवं निजी विद्यालय के शिक्षकों ने सहयोग किया।

Wednesday, August 1, 2018

जोधियासी में साइकिल वितरण

जोधियासी कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज निःशुल्क साइकिल योजना  के तहत कक्षा 9 की 23 छात्राओं को सरपंच कर्णसिंह व प्रधानाचार्य नवीन माथुर द्वारा साइकिल वितरित की गयी।
सरपंच कर्णसिंह ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु इसे कारगर व उचित बताया, वही शाला प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने शिक्षा की अलख ग्राम के हर घर तक जगाने का आह्वान किया।
स्टाफ बोदूसिंह, मनोज व्यास, रामेश्वर लाल, प्रीति गोरा, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम,  हनुमान मीणा, रमेशनाथ, रेखा साद,  धनसुखराम, सहित शाला के विद्यार्थी व गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Wednesday, July 18, 2018

जोधियासी स्कूल में वृक्षारोपण



जोधियासी स्कूल में वृक्षारोपण~

जोधियासी कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में हरियालों राजस्थान के तहत स्कूल परिसर में 60 पौधे लगाये गये। पौधे लगाने से पूर्व छात्रों को पर्यावरण के महत्त्व के बारे में बताया गया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश सोनी ने वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण जागरुकता पर बल दिया, वहीं कांकरिया उ मा वि, नागौर के प्रधानाचार्य शंकरलाल शर्मा ने वृक्षारोपण के जरिए राष्ट्र के प्रति योगदान का उल्लेख किया। शाला के प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने बताया कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है, हमें अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। माथुर ने यह भी बताया कि पर्यावरण की रक्षा के लिये हमें प्लास्टिक का भी उपयोग भी नही करना चाहिए।
सरपंच कर्णसिंह ने बताया कि पेड़ धरती के शृंगार होते हैं, पेड़ लगाना पुण्य का काम है। बाहर से आये हुए गणमान्य लोगों ने भी पेड़ व पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया। इस शुभ अवसर पर पूर्व सरपंच चुनाराम पोटलिया, जगदीश अटल, सवाईसिंह, जेठमल अटल, शाला स्टाफ बोदूसिंह, मनोज व्यास, रामेश्वर लाल, प्रीति गोरा, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम,  हनुमान मीणा, धनसुखराम, सहित   के विद्यार्थी व गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन रमेशनाथ ने किया।

Monday, July 2, 2018

अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का शुभारंभ


अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का शुभारंभ ~







 राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज ‘अन्नपूर्णा दुग्ध योजना’ का शुभारंभ बच्चों को दूध का वितरण कर किया गया। दूध का वितरण कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों में किया गया। योजना का शुभारंभ शाला के प्रधानाचार्य नवीन माथुर व गांव के सरपंच कर्णसिंह ने अपने हाथों से बच्चों को दूध पिलाकर किया। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को 150 मिली. व कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को 200 मिली. दूध पिलाया गया।
शाला के प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने बताया कि दूध का सप्ताह में 3 बार वितरण किया जायेगा। इस मौके पर शाला के स्टाफ मनोज व्यास, बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, पवन तिवारी, दिनेश गौड़, रमेशनाथ, हनुमान मीणा, चोखाराम, प्रीति गोरा, अंजू शर्मा,  रेखा साद व ग्रामीणों में  रुपचंद दर्जी, अकबर अली, सतीश हेडा, नेमीचंद, स्काउट छात्र मनीष दर्जी व कुछ गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे। 

Saturday, June 30, 2018

सेवानिवृत्ति समारोह

सेवानिवृत्ति समारोह ~
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधियासी (नागौर) में प्रधानाचार्य श्री विद्याधर सिंह के सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
           ग्राम पंचायत के सभी विद्यालयों से पधारे शिक्षकवृंद व ग्रामवासियों ने प्रधानाचार्य को उपहार भेंट किए व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
सरपंच श्री कर्णसिंह ने इस अवसर पर विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु सभी स्टाफ सदस्यों को ग्राम पंचायत की ओर से स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, साथ ही विद्यालय को शील्ड प्रदान की।
इसी अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मानमल सारस्वत के पदोन्नति व श्योकरण गुडेसर के स्थानांतरण होने पर उन्हें भी विदाई दी। मुख्य वक्ताओं में श्रवणसिंह भाटी, चाऊ प्रिंसीपल मदनलाल पारीक व संजय मंडावा ने प्रधानाचार्य महोदय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संचालक मनोज व्यास ने विदाई शायरियों व चुटीले अंदाज में कार्यक्रम को रोचकता प्रदान की। इस भव्य आयोजन में बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, पवन तिवारी, प्रीति गोरा, कमला कड़वासरा, रमेशनाथ, चोखाराम, सत्यनारायण, धनसुखराम, कालूराम, हनुमान प्रसाद, मल्लाराम, दिनेश बंजारा, छैलाराम, अंजू शर्मा, रेखा, मानाराम, सहीराम, नीलम, सरिता, पार्वती, कोमल व अन्य लोग उपस्थित थे।







Monday, June 11, 2018

शत प्रतिशत रहा दसवीं परिणाम ~


शत प्रतिशत रहा परिणाम ~
रा. उ. मा. वि. जोधियासी का 10वीं का परीक्षा परिणाम 100% रहने पर प्रधानाचार्य विद्याधर सिंह व सरपंच कर्णसिंह ने सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। बोर्ड प्रभारी व हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने बताया कि कुल प्रविष्ठ 32 विद्यार्थियों में से 11 प्रथम श्रेणी व 21 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में प्रथम तीन स्थानों पर पूनाराम, गोविंद राम व प्रेमाराम रहे जिन्होंने क्रमशः 86.17, 77.5 व 74.5% अंक हासिल किए।  सरपंच महोदय ने शिक्षकों मनोज व्यास, पवन तिवारी, दिनेश कुमार,  हनुमान प्रसाद मीणा, कन्हैयालाल व प्रीति गोरा का बेहतर परिणाम रखने पर आभार व्यक्त किया व सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी टाॅपर्स को सम्मानित किया गया।

Friday, June 1, 2018

शत प्रतिशत रहा परिणाम

                   
                   
                   
                   

                     
रा. उ. मा. वि. जोधियासी का 12वीं कला का परीक्षा परिणाम 100% रहने पर प्रधानाचार्य विद्याधर सिंह व सरपंच करणसिंह ने सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। बोर्ड प्रभारी व हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने बताया कि कुल प्रविष्ठ 57 विद्यार्थियों में से 44 प्रथम श्रेणी व 13 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में प्रथम स्थान पर श्रवणराम जांदू रहे जिन्होंने 90.2% व द्वितीय स्थान पर रहे मनोज गिवारिया ने 90% अंक हासिल किए। विद्यालय में
75% से ऊपर अंक 15 विद्यार्थियों ने प्राप्त कर गुणवत्तापूर्ण परिणाम पर मोहर लगाई। सरपंच महोदय ने व्याख्याताओं मनोज व्यास, बोदूसिंह, रामेश्वरलाल, कन्हैयालाल व प्रीति गोरा का बेहतर परिणाम रखने पर आभार व्यक्त किया व सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।