Tuesday, August 14, 2018

स्वच्छता रैली का आयोजन

ग्राम पंचायत जोधियासी में मंगलवार प्रातः 8 बजे स्वच्छता रैली निकाली गयी, जिसे सरपंच कर्णसिंह राठौड़ एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधियासी के प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता रैली में बैनर, झंडियों व नारों के  माध्यम से ग्राम पंचायत को साफ-सुथरा रखने एवं शौचालय के समुचित  उपयोग  का संदेश दिया गया। स्वच्छता रैली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधियासी से रवाना होकर जोधियासी बस स्टैंड, अस्पताल  मुख्य मार्ग से होते हुए तीतरी एवं मांडेली ग्राम से निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। रैली में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधियासी, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय जोधियासी, श्री कृष्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय तीतरी, मां शारदा बाल निकेतन जोधियासी एवं ज्ञानदीप बाल शिक्षण संस्थान जोधियासी के छात्रों ने भाग लिया। रैली के आयोजन में सुशीला ग्राम पंचायत सहायक जोधियासी, रामेश्वर लाल, मनोज कुमार व्यास, बहादुर सिंह, बेगनाथ सिद्ध, रमेश नाथ जाखड़,  चोखाराम, कन्हैया लाल, दिनेश कुमार गौड़, प्रीति गोरा, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, कालूराम, हनुमान प्रसाद मीणा एवं निजी विद्यालय के शिक्षकों ने सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment