Monday, August 29, 2022

ग्रामीण ओलंपिक खेल शुरू

 









ग्रामीण ओलंपिक खेल शुरू


       राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज ग्राम पंचायत जोधियासी के ग्रामीण ओलंपिक खेलों का उद्घाटन जगदीश अटल के मुख्य आतिथ्य व महेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। 

       पीईईओ मनोज व्यास ने उद्घाटन समारोह में सभी खिलाड़ियों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की व अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने राजस्थान रंगीलो व उड़ जा अब तेरी बारी गीत पर नृत्य प्रस्तुतियां दी। 

      शारीरिक शिक्षक विजेश बंजारा के निर्देशन में आज कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र वर्ग में जोधियासी ने मांडेली को 51-27 से व छात्रा वर्ग में जोधियासी ने तीतरी को 38-14 से हराया। 

      इस अवसर पर ग्रामीणजन बंशीलाल सुथार, वार्ड पंच मनोज हेड़ा, तेजाराम, गोपालराम, हरजीराम, रूपचंद दर्जी, मांगूसिंह व समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन व्याख्याता बोदूसिंह ने किया।

*

Monday, August 15, 2022

स्वतंत्रता दिवस मनाया ~

 







 स्वतंत्रता दिवस मनाया ~

 

           रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में 76वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। सरपंच कमला मूँड, छगनमल नाहर, राधाकिशन साद, जेठमल अटल, भींयाराम मूँड, कृष्णा कुलदीप के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गयी। दयालराम मूँड ने मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन देते हुए शहीदों का पुण्य स्मरण कर सभी से देश सेवा का आह्वान किया। प्रधानाचार्य प्रीति गोरा ने विद्यालय के बेहतर बोर्ड परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए भामाशाहों का आभार व्यक्त किया व विद्यालय की समस्याओं से अवगत करवाया।

           विद्यार्थियों द्वारा वंदेमातरम, इंडियन इंडियन, बूमरो, ऊंटगाडो, मरुरंग, ए वतन मेरे, चाँद रुपाला, इंडिया वाले जैसे बेहतरीन नृत्य, गीतों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ भाषण, कविता एवं शिक्षाप्रद नाटकों का मंचन भी किया गया। श्रीराम साद को पर्यावरण मित्र के रूप में सम्मानित किया गया। बोर्ड कक्षाओं में प्रथम तीन स्थानों पर रहे 18 विद्यार्थियों, तृतीय सोपान उत्तीर्ण 11 स्काउट के साथ 16 भामाशाह व श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान भी किया गया।

            कार्यक्रम में रामेश्वर लाल, बोदूसिंह, पवन तिवारी, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, दिनेश गौड़,  हनुमान मीणा, चोखाराम, कालुराम, रमेशनाथ, मुकेश यादव, नारायणदान, रेखा साद, धनसुखराम, प्रहलाद सहाय, भेराराम आदि स्टाफ सदस्य एवं  राजेश शर्मा, पदमसिंह, रूपाराम दर्जी, मनोज हेड़ा, बजरंग पंचारिया, श्याम सुथार, धन्नाराम, मेघाराम, पुखराज बोथरा, अशोक टांडी, फूसगिरि, सुरेश रांकावत, विष्णु, भींयाराम, गायत्री सोनी, सुमनबाला, लोकेश, मंजु ओझा, छैलाराम, मांगूसिंह, सरिता, मनीष दर्जी, हरिनारायण, दीनदयाल, राकेश आदि ग्रामीणजन व पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।

Friday, August 12, 2022

आजादी का अमृत महोत्सव मनाया

 









अमृत महोत्सव मनाया ~


           राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधियासी में 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम समारोहपूर्वक मनाया। प्रातःकाल विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी में नारों के उद्घोष द्वारा अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगे के संदेश को जन जन तक पहुँचाया।

           प्रधानाचार्या प्रीति गोरा ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। इसके पश्चात व्याख्याता मनोज व्यास ने इस महोत्सव की उपादेयता को बताते हुए क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया।

           निर्धारित समय सवा दस बजे विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत, चार देशभक्ति गीतों व राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। तदुपरान्त प्रधानाचार्या प्रीति गोरा ने सभी विद्यार्थियों से 'हर घर तिरंगा' का आह्वान करते हुए अमृत महोत्सव की सार्थकता बताई।

           कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों रामेश्वर लाल, कमला कड़वासरा, बोदूसिंह, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, रमेशनाथ, मुकेश यादव, कालूराम, मुकेश यादव, विजेश बंजारा,  रेखा साद, नारायणदान, प्रहलाद सहाय, धनसुखराम सहित ग्रामीणजन तथा सभी विद्यार्थी मौजूद थे।