स्वतंत्रता दिवस मनाया ~
रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में 76वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। सरपंच कमला मूँड, छगनमल नाहर, राधाकिशन साद, जेठमल अटल, भींयाराम मूँड, कृष्णा कुलदीप के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गयी। दयालराम मूँड ने मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन देते हुए शहीदों का पुण्य स्मरण कर सभी से देश सेवा का आह्वान किया। प्रधानाचार्य प्रीति गोरा ने विद्यालय के बेहतर बोर्ड परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए भामाशाहों का आभार व्यक्त किया व विद्यालय की समस्याओं से अवगत करवाया।
विद्यार्थियों द्वारा वंदेमातरम, इंडियन इंडियन, बूमरो, ऊंटगाडो, मरुरंग, ए वतन मेरे, चाँद रुपाला, इंडिया वाले जैसे बेहतरीन नृत्य, गीतों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ भाषण, कविता एवं शिक्षाप्रद नाटकों का मंचन भी किया गया। श्रीराम साद को पर्यावरण मित्र के रूप में सम्मानित किया गया। बोर्ड कक्षाओं में प्रथम तीन स्थानों पर रहे 18 विद्यार्थियों, तृतीय सोपान उत्तीर्ण 11 स्काउट के साथ 16 भामाशाह व श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में रामेश्वर लाल, बोदूसिंह, पवन तिवारी, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, दिनेश गौड़, हनुमान मीणा, चोखाराम, कालुराम, रमेशनाथ, मुकेश यादव, नारायणदान, रेखा साद, धनसुखराम, प्रहलाद सहाय, भेराराम आदि स्टाफ सदस्य एवं राजेश शर्मा, पदमसिंह, रूपाराम दर्जी, मनोज हेड़ा, बजरंग पंचारिया, श्याम सुथार, धन्नाराम, मेघाराम, पुखराज बोथरा, अशोक टांडी, फूसगिरि, सुरेश रांकावत, विष्णु, भींयाराम, गायत्री सोनी, सुमनबाला, लोकेश, मंजु ओझा, छैलाराम, मांगूसिंह, सरिता, मनीष दर्जी, हरिनारायण, दीनदयाल, राकेश आदि ग्रामीणजन व पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।




No comments:
Post a Comment