अमृत महोत्सव मनाया ~
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधियासी में 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम समारोहपूर्वक मनाया। प्रातःकाल विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी में नारों के उद्घोष द्वारा अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगे के संदेश को जन जन तक पहुँचाया।
प्रधानाचार्या प्रीति गोरा ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। इसके पश्चात व्याख्याता मनोज व्यास ने इस महोत्सव की उपादेयता को बताते हुए क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया।
निर्धारित समय सवा दस बजे विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत, चार देशभक्ति गीतों व राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। तदुपरान्त प्रधानाचार्या प्रीति गोरा ने सभी विद्यार्थियों से 'हर घर तिरंगा' का आह्वान करते हुए अमृत महोत्सव की सार्थकता बताई।
कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों रामेश्वर लाल, कमला कड़वासरा, बोदूसिंह, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, रमेशनाथ, मुकेश यादव, कालूराम, मुकेश यादव, विजेश बंजारा, रेखा साद, नारायणदान, प्रहलाद सहाय, धनसुखराम सहित ग्रामीणजन तथा सभी विद्यार्थी मौजूद थे।






No comments:
Post a Comment