Wednesday, January 26, 2022

गणतंत्र दिवस का आयोजन

 














गणतंत्र दिवस का आयोजन

        रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में 73वाँ गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। भींयाराम मूँड, दयालराम मूँड, मनोज हेड़ा के मुख्य आतिथ्य व प्रधानाचार्या प्रीति गोरा की अध्यक्षता में सरपंच कमला मूँड ने ध्वजारोहण किया। 

         कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के रूप में मनोज बंजारा, माया नायक व वरिष्ठ अध्यापक दिनेश गौड़ ने देशभक्ति गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। शर्मिला ने भाषण के जरिए भारत के वीरों की गाथा को संक्षेप में बताया।

         मुख्य अतिथि दयालराम मूँड ने शहीदों का पुण्य स्मरण किया साथ ही विद्यार्थियों से देश सेवा का आह्वान करते हुए उन्हें अध्ययन के प्रति निष्ठा रखने को प्रेरित किया। प्रधानाचार्या प्रीति गोरा ने विद्यालय के विकास व निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए ग्रामीणजन से सहयोग की अपील की। साथ ही केरियर डे व बालिका दिवस के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। 

         कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम, मुकेश यादव, नारायणदान, रमेशनाथ, हनुमान मीणा, प्रहलाद सहाय, धनसुखराम के अलावा श्यामलाल सुथार, धन्नाराम, रूपचंद, नैनाराम व ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।



Tuesday, January 25, 2022

विदाई समारोह आयोजित

 










विदाई समारोह आयोजित

        राउमावि जोधियासी में पूर्व प्रधानाचार्य नवीन माथुर का विदाई कार्यक्रम सरपंच प्रतिनिधि भींयाराम मूंड, डॉ॰ अमित राठी, कर्णसिंह राठौड़, रतन शास्त्री, मुरलीधर राठी, जगदीश अटल के विशिष्ट आतिथ्य में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में माल्यार्पण व साफा पहनाकर पूर्व प्रधानाचार्य का स्वागत किया गया, तदुपरांत विद्यालय के कक्षा आठ से बारह के विद्यार्थियों ने कक्षावार उपहार भेंट किए।

        स्टाफ सदस्यों व पीईईओ क्षेत्र से पधारे शिक्षकगण ने भी माल्यार्पण व गिफ्ट देकर पूर्व पीईईओ का स्वागत किया। इस अवसर पर व्याख्याता बोदूसिंह डॉ॰ अमित राठी, श्रवणसिंह भाटी, भींयाराम मूंड ने अपने उद्बोधन में माथुर सा'ब की कार्यकुशलता व मिलनसार व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए विद्यालय व ग्रामवासियों हेतु हितकर बताया। वर्तमान प्रधानाचार्या प्रीति गोरा ने भी माथुर सर के विकास कार्यो व समर्पण भाव की तारीफ करते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

        कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम, दिनेश गौड़, मुकेश यादव, नारायणदान, रमेशनाथ, हनुमान मीणा, प्रहलाद सहाय, विजेश बंजारा, रमेशनाथ, धनसुखराम एवं पीईईओ शिक्षक मांगूसिंह भाटी, राजकुमार, गिरधारी सिंह, मुकेश गोदारा, विक्रम, पूजा बिश्नोई, सरिता, दुलाराम, बंशीलाल, मुबारक खां, सुमन गोदारा, कविता डूडी, राजल, देवाराम, मानाराम, दिनेश बंजारा, अमरसिंह, बेगनाथ, हनुमानराम, लोकेश के साथ ग्रामीणजन माँगीलाल, प्रकाश, कानाराम, मेगाराम, अजीतसिंह  सहित शाला के विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

       पूर्व प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने अपने उद्बोधन में जोधियासी पीईईओ के सभी कार्मिकों व ग्रामीणजन का भी सहयोग देने हेतु आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।

       

Thursday, January 20, 2022

एस डी एम सी प्रशिक्षण संपन्न ~

 











एस डी एम सी प्रशिक्षण संपन्न ~


स्थानीय राउमावि जोधियासी में ग्राम पंचायत जोधियासी के सभी विद्यालयों की विद्यालय विकास व प्रबंधन समिति के संभागियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आज संपन्न हुआ। दक्ष प्रशिक्षक राजेश मूथा ने एस एम सी व एस डी एम सी के मुख्य कार्यों नामांकन, ठहराव, अभिभावक शिक्षक वार्तालाप, शैक्षिक उपलब्धि से संबद्ध बिंदुओं पर चर्चा की व प्रशिक्षणार्थियों को इनके प्रति सजग रहने को कहा। 

           झाड़ीसरा प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने एस एम सी व एस डी एम सी के दायित्वों व सदस्यों की मुख्य भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए संभागियों को विद्यार्थियों के हितार्थ कार्य करने का आह्वान किया। व्याख्याता मनोज व्यास ने विद्यार्थियों से संबद्ध छात्रवृतियों, सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षणार्थियों से बच्चों व विद्यालय की समस्याओं के निराकरण हेतु तत्पर रहने व सहयोग देने की बात कही।

           स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति गोरा ने संबोधित करते हुए एस एम सी व एस डी एम सी सदस्यों से समग्र शिक्षा कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए उन्हें बालिका शिक्षा पर विशेष बल देने व विद्यालय गतिविधियों में सहयोग हेतु प्रेरित करते हुए सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

           प्रशिक्षण में कन्हैयालाल, पवन तिवारी, मुकेश यादव, नारायणदान, बेगनाथ, कालूराम, मांगूसिंह, मुकेश गोदारा, राजकुमार, मुबारक खान, दुलाराम, मानाराम, गिरधारी राम, पूजा बिश्नोई, संतोष, प्रेमादेवी, मधुबाला, कविता, राजल व अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

Wednesday, January 5, 2022

स्वेटर वितरित









100 बच्चों को स्वेटर वितरित~

         जोधियासी कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज कक्षा एक से आठ के 100 बच्चों को स्वेटर, टोपी, स्वेट शर्ट का वितरण किया गया।  

          संस्कार एकेडमी, नागौर के निदेशक प्रदीप ग्वाला तथा महुआबाग रिसोर्ट, कुंभलगढ़ के नियोजक भरतपाल सिंह व भानुप्रताप सिंह (नियोजक होटल भगतपैलेस, देशनोक) के सहयोग से जरुरतमंद बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर वितरित किए गये।

           प्रदीप ग्वाला ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरुक रहते हुए लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने सभी बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें नियमित विद्यालय आने व अध्ययन की निरंतरता बनाए रखने को कहा। व्याख्याता मनोज व्यास ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

         स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, प्रीति गोरा, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, कालूराम, प्रहलाद सहाय, चोखाराम, रमेशनाथ, रेखा साद, मुकेश यादव, नारायणदान, धनसुखराम व अनिल शर्मा सहित शाला के विद्यार्थी व गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।