एस डी एम सी प्रशिक्षण संपन्न ~
स्थानीय राउमावि जोधियासी में ग्राम पंचायत जोधियासी के सभी विद्यालयों की विद्यालय विकास व प्रबंधन समिति के संभागियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आज संपन्न हुआ। दक्ष प्रशिक्षक राजेश मूथा ने एस एम सी व एस डी एम सी के मुख्य कार्यों नामांकन, ठहराव, अभिभावक शिक्षक वार्तालाप, शैक्षिक उपलब्धि से संबद्ध बिंदुओं पर चर्चा की व प्रशिक्षणार्थियों को इनके प्रति सजग रहने को कहा।
झाड़ीसरा प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने एस एम सी व एस डी एम सी के दायित्वों व सदस्यों की मुख्य भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए संभागियों को विद्यार्थियों के हितार्थ कार्य करने का आह्वान किया। व्याख्याता मनोज व्यास ने विद्यार्थियों से संबद्ध छात्रवृतियों, सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षणार्थियों से बच्चों व विद्यालय की समस्याओं के निराकरण हेतु तत्पर रहने व सहयोग देने की बात कही।
स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति गोरा ने संबोधित करते हुए एस एम सी व एस डी एम सी सदस्यों से समग्र शिक्षा कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए उन्हें बालिका शिक्षा पर विशेष बल देने व विद्यालय गतिविधियों में सहयोग हेतु प्रेरित करते हुए सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रशिक्षण में कन्हैयालाल, पवन तिवारी, मुकेश यादव, नारायणदान, बेगनाथ, कालूराम, मांगूसिंह, मुकेश गोदारा, राजकुमार, मुबारक खान, दुलाराम, मानाराम, गिरधारी राम, पूजा बिश्नोई, संतोष, प्रेमादेवी, मधुबाला, कविता, राजल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment