Tuesday, August 15, 2023

स्वतंत्रता दिवस मनाया

 















 स्वतंत्रता दिवस मनाया ~

 

          राजकय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधियासी (नागौर) में 77वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। मुरलीधर राठी, फूसाराम, रामेश्वर लाल, बंशीलाल सुथार, धन्नाराम, श्याम सुथार, मेघाराम, रवि जाखड़  के मुख्य आतिथ्य में ध्वजारोहण उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गयी। मुरलीधर राठी ने मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन देते हुए नैतिक शिक्षा पर बल दिया व पंचायत टॉपर किशनसिंह को दस हजार का चैक प्रदान किया। पीईईओ मनोज व्यास ने विद्यालय की प्रतिभाओं की जानकारी देते हुए भामाशाहों का आभार व्यक्त किया व विद्यालय की उपलब्धियों व समस्याओं से अवगत करवाया।

           विद्यार्थियों द्वारा देश नहीं झुकने दुंगा, आरंभ है प्रचंड, घूमर, मेले नूं चलिए, मैं हूँ फौजी मस्ताना, रंगरंगीलो धोरा वाळो देस, हर घर तिरंगा, चाँद रुपाला जैसे बेहतरीन नृत्य, गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। बोर्ड कक्षाओं में प्रथम व द्वितीय रहे विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। भामाशाहों के रूप में बोदूसिंह, कालुराम, गिरधारी राम, केशाराम जांदू, गंगासिंह, नारायण मरासिया, माँगीलाल आदि ने विभिन्न घोषणाएं कर विद्यालय विकास में अपना योगदान दिया।

            कार्यक्रम में कन्हैयालाल, पवन तिवारी, कमला कड़वासरा, हनुमान मीणा, चोखाराम, मुकेश यादव, विजेश बंजारा, नारायणदान, रेखा साद, प्रहलाद सहाय, राजूराम आदि स्टाफ सदस्य एवं अरविन्द सिंह, नीतू स्वामी, राजूराम सेन, रूपसिंह, धनसुखराम, तिलोकराम, मुकेश पंचारिया, रूपाराम दर्जी, बजरंग पंचारिया, मनीष दर्जी, मेघाराम, आदि ग्रामीणजन व पूर्व विद्यार्थियों सहित कुल 2500 से ज्यादा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश गौड़ व रमेशनाथ जाखड़ ने किया।