Wednesday, July 18, 2018

जोधियासी स्कूल में वृक्षारोपण



जोधियासी स्कूल में वृक्षारोपण~

जोधियासी कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में हरियालों राजस्थान के तहत स्कूल परिसर में 60 पौधे लगाये गये। पौधे लगाने से पूर्व छात्रों को पर्यावरण के महत्त्व के बारे में बताया गया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश सोनी ने वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण जागरुकता पर बल दिया, वहीं कांकरिया उ मा वि, नागौर के प्रधानाचार्य शंकरलाल शर्मा ने वृक्षारोपण के जरिए राष्ट्र के प्रति योगदान का उल्लेख किया। शाला के प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने बताया कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है, हमें अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। माथुर ने यह भी बताया कि पर्यावरण की रक्षा के लिये हमें प्लास्टिक का भी उपयोग भी नही करना चाहिए।
सरपंच कर्णसिंह ने बताया कि पेड़ धरती के शृंगार होते हैं, पेड़ लगाना पुण्य का काम है। बाहर से आये हुए गणमान्य लोगों ने भी पेड़ व पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया। इस शुभ अवसर पर पूर्व सरपंच चुनाराम पोटलिया, जगदीश अटल, सवाईसिंह, जेठमल अटल, शाला स्टाफ बोदूसिंह, मनोज व्यास, रामेश्वर लाल, प्रीति गोरा, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम,  हनुमान मीणा, धनसुखराम, सहित   के विद्यार्थी व गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन रमेशनाथ ने किया।

Monday, July 2, 2018

अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का शुभारंभ


अन्नपूर्णा दुग्ध योजना का शुभारंभ ~







 राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज ‘अन्नपूर्णा दुग्ध योजना’ का शुभारंभ बच्चों को दूध का वितरण कर किया गया। दूध का वितरण कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों में किया गया। योजना का शुभारंभ शाला के प्रधानाचार्य नवीन माथुर व गांव के सरपंच कर्णसिंह ने अपने हाथों से बच्चों को दूध पिलाकर किया। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को 150 मिली. व कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को 200 मिली. दूध पिलाया गया।
शाला के प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने बताया कि दूध का सप्ताह में 3 बार वितरण किया जायेगा। इस मौके पर शाला के स्टाफ मनोज व्यास, बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, पवन तिवारी, दिनेश गौड़, रमेशनाथ, हनुमान मीणा, चोखाराम, प्रीति गोरा, अंजू शर्मा,  रेखा साद व ग्रामीणों में  रुपचंद दर्जी, अकबर अली, सतीश हेडा, नेमीचंद, स्काउट छात्र मनीष दर्जी व कुछ गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।