रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में वृहद् बालसभा का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। स्वागत गायन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। इसके उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इनम देश धर्म का दीवाना, मेरे प्यारे वतन, काळो जी काळो, बंदर मामा जैसे गीत-कविता शामिल थे। आयुर्वेद चिकित्सक कमल उपाध्याय ने स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क की धारणा को पुष्ट करते हुए उत्तम स्वास्थ्य हेतु ध्यान आकृष्ट किया व विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी गुर बताए। हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने विद्यार्थियों से लक्ष्य प्राप्ति हेतु देश सेवा का आह्वान करते हुए उन्हें अध्ययन के प्रति निष्ठा रखने को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने राजकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम हेतु निरंतर अध्ययन करने को कहा। वरिष्ठ अध्यापक दिनेश गौड़ ने संगीतमय प्रस्तुति से माहौल को खुशनुमा बनाया। शाला स्टाफ रामेश्वर लाल, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम, हनुमान मीणा, मुकेश यादव, रमेशनाथ, नारायणदान, रेखा साद, विजेश बंजारा, प्रहलाद सहाय, नीतू स्वामी, धनसुखराम व अभिभावकगण सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। व्याख्याता बोदूसिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
Thursday, May 9, 2019
वृहद् बालसभा का आयोजन~

Subscribe to:
Posts (Atom)