सेवानिवृत्ति समारोह ~
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधियासी (नागौर) में प्रधानाचार्य श्री विद्याधर सिंह के सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत के सभी विद्यालयों से पधारे शिक्षकवृंद व ग्रामवासियों ने प्रधानाचार्य को उपहार भेंट किए व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
सरपंच श्री कर्णसिंह ने इस अवसर पर विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु सभी स्टाफ सदस्यों को ग्राम पंचायत की ओर से स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, साथ ही विद्यालय को शील्ड प्रदान की।
इसी अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मानमल सारस्वत के पदोन्नति व श्योकरण गुडेसर के स्थानांतरण होने पर उन्हें भी विदाई दी। मुख्य वक्ताओं में श्रवणसिंह भाटी, चाऊ प्रिंसीपल मदनलाल पारीक व संजय मंडावा ने प्रधानाचार्य महोदय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संचालक मनोज व्यास ने विदाई शायरियों व चुटीले अंदाज में कार्यक्रम को रोचकता प्रदान की। इस भव्य आयोजन में बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, पवन तिवारी, प्रीति गोरा, कमला कड़वासरा, रमेशनाथ, चोखाराम, सत्यनारायण, धनसुखराम, कालूराम, हनुमान प्रसाद, मल्लाराम, दिनेश बंजारा, छैलाराम, अंजू शर्मा, रेखा, मानाराम, सहीराम, नीलम, सरिता, पार्वती, कोमल व अन्य लोग उपस्थित थे।