Saturday, March 12, 2022

वार्षिकोत्सव मनाया

 







वार्षिकोत्सव मनाया ~


         रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम समारोहपूर्वक मनाया गया। सरपंच कमला मूंड, दौलतराम सारण, राजेश शर्मा, भींयाराम मूंड के मुख्य आतिथ्य व प्रधानाचार्य प्रीति गोरा की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ।  

        इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इनमें माँ के बराबर कोई नहीं, ओ देश मेरे, आज सिंह गरजेगा, चलो बच्चों उठाओ बस्ता, नगाड़े संग ढोल, घूमर, बाजुदार बंगड़ी जैसे खूबसूरत नृत्य व गीत संगीत की श्रेष्ठ प्रस्तुतियाँ दी।

         भींयाराम मूंड ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भामाशाहों के सहयोग व समर्पण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से बेहतर अध्ययन का आह्वान किया। पूर्व प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने विद्यार्थियों को अध्ययन के प्रति निष्ठा रखते हुए प्रगति पथ पर निरंतर बढ़ने को प्रेरित किया। 

          प्रधानाचार्य प्रीति गोरा ने विद्यालय के विकास व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए भामाशाहों को विद्यालय परिवार की ओर से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कक्षा एक से बारह के प्रतिभाशाली व मेधावी विद्यार्थियों को भी विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।

          कार्यक्रम में राधेश्याम साद, रतन शास्त्री, झूमरमल, कृष्णा कुलदीप, मांगू सिंह भाटी, श्रवण सिंह भाटी, दिनेश बंजारा, बंशीलाल, अंजू चौधरी, सुमनबाका, किरण, रूपचंद दर्जी, माँगीलाल, सुमन गोदारा, धन्नाराम, श्याम सुथार व स्टाफ सदस्य रामेश्वर लाल, कमला कड़वासरा, बोदूसिंह, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, हनुमान मीणा, रमेशनाथ, मुकेश यादव, कालूराम, मुकेश यादव, भेराराम, प्रहलाद सहाय, अंजू शर्मा, रेखा साद, नारायणदान, धनसुखराम व सभी विद्यार्थी मौजूद थे।