राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधियासी (नागौर) में समाजोपयोगी उत्पादन कार्य शिविर का समापन हुआ। पाँच दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्य किए गये और इस दौरान अमृतधारा, चाॅक, वेसलीन निर्माण की प्रक्रिया सीखी व उसमें दक्षता हासिल की। शिविर के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
शिविर प्रभारी बोदूसिंह के द्वारा विभिन्न दलों का गठन किया गया और दल प्रभारियों के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्य संपादित किए। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा पेड़ों की कटाई छंटाई और साफ सफाई का कार्य मुख्यतः शामिल था। श्री बोदूसिंह ने बताया कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, सामुहिकता, कार्यकुशलता और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास होता है।
आज शिविर के अंतिम दिन आयुर्वेदाचार्य कमल उपाध्याय के द्वारा विद्यार्थियों को मौसमी बीमारी के लक्षण, उपचार और अन्य स्वास्थ्य संबंधी नियमों की जानकारी दी गयी। छात्राओं ने कक्षाकक्ष की साज-सज्जा और विभिन्न रंगों से सजी अल्पनाओं को उकेर कर अपने भावों को मूर्त रूप प्रदान किया।
व्याख्याता मनोज व्यास एवं व. अ. दिनेश गौड़ व विद्यार्थियों ने गीत कविताओं के जरिए सांस्कृतिक कार्यक्रम को रोचकता प्रदान कर बच्चों का मनोरंजन किया। प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने सभी विद्यार्थियों को शिविर के तहत विद्यालय की साफ सफाई हेतु सभी विद्यार्थियों और स्टाफ साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्टाफ सदस्यों रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, पवन तिवारी, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, हनुमान प्रसाद, चोखाराम, कालूराम, नारायणदान, रमेशनाथ, मुकेश यादव, रेखा साद, भेराराम, नीतू स्वामी, ललिता, धनसुखराम सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।












