गणतंत्र दिवस मनाया~
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधियासी में 76वाँ गणतंत्र दिवस व वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। सरपंच कमला मूंड के मुख्य आतिथ्य व भींयाराम मूंड, जेठमल अटल, कर्णसिंह, धन्नाराम लेघा, भींयाराम, श्याम भद्रेचा, मेघाराम, बजरंग पंचारिया के विशिष्ट आतिथ्य व प्राचार्य बोदूसिंह की अध्यक्षता में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ।
इसके उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों राजस्थानी हूँ, गुरुवर थारे बिना, सिर पर हिमालय का, घूमर घूमे रे, क्या कभी अंबर से, कोरोना थीम, तेजल सुपर डुपर, वतन याद रहेगा आदि नृत्य गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गयी। इसके अलावा देशभक्ति कविता, नाटक आदि पेश किये गये।
विशिष्ट अतिथि बजरंग पंचारिया ने विद्यालय की प्रगति हेतु सहयोग करने व विद्यार्थियों से देश सेवा का आह्वान करते हुए उन्हें अध्ययन के प्रति निष्ठा रखने को प्रेरित किया। विद्यालय परिवार द्वारा विकास हेतु सहयोग राशि देने वाले भामाशाहों, राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कार प्राप्त श्रेष्ठ खिलाड़ियों व मेधावी पूर्व छात्रों का स्मृति फलक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
तुलछीराम सुथार ने अपने संबोधन में बच्चों से पढ़ाई पर विशेष बल देने का आह्वान किया। साथ ही विद्यालय परिवार व भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।
प्राचार्य बोदूसिंह ने विद्यालय की शैक्षिक, खेलकूद, स्काउटिंग व अन्य श्रेष्ठ उपलब्धियों की जानकारी देते हुए ग्रामीणजन से सहयोग की अपील करते हुए अतिथियों व ग्रामीणजन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में धन्नाराम लेगा, बंशीलाल सुथार, श्याम भद्रेचा, रवि कुमार तथा स्टाफ सदस्य कन्हैयालाल, पवन तिवारी, मुकेश यादव, हनुमान प्रसाद, चोखाराम, कालूराम, नारायणदान, अंजू शर्मा, रेखा साद, विजेश बंजारा, प्रहलाद सहाय, मघाराम जाखड़, राजूराम सेन, तिलोकराम, मो. रमजान सहित सांवरीलाल, मनीष दर्जी, अनुराग, देरामाराम, शंकरलाल, कैलाश राम, रवि कुमार, मेघसिंह सहित ग्रामीणजन व सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज व्यास व रमेशनाथ ने किया।



