रा. उ. मा. वि. जोधियासी का 10वीं का परीक्षा परिणाम 92.42% रहने पर प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। बोर्ड प्रभारी व हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने बताया कि कुल प्रविष्ठ 66 विद्यार्थियों में से 21 प्रथम श्रेणी, 33 द्वितीय श्रेणी व 7 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में प्रथम तीन स्थानों पर रविता मीणा, मोनिका कंवर व नरेन्द्र लवाइच रहे जिन्होंने क्रमशः 77.83, 77.67 व 77.33 % अंक प्राप्त किए। विद्यालय की 3 छात्राएं गार्गी पुरस्कार हेतु चयनित हुई।
सरपंच प्रतिनिधि दयालराम मूंड ने व्याख्याताओं मनोज व्यास, कन्हैयालाल, प्रीति गोरा व वरिष्ठ अध्यापकों पवन तिवारी, दिनेश गौड़ व हनुमान मीणा का बेहतर परिणाम रखने पर आभार व्यक्त किया व सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






