कॅरियर मेला आयोजित ~
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधियासी में आज कॅरियर मेले का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ संतप्रसाद त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि मघसिंह भाटी, प्राचार्य डॉ॰ संजय कुमावत, रवि जाखड़ आदि ने माँ सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।
मुख्य अतिथि डॉ॰ त्रिपाठी ने चिकित्सा व विज्ञान क्षेत्र में कॅरियर बनाने संबंधी जानकारी दी। सेवानिवृत्त हैड कांस्टेबल मघसिंह भाटी ने सेना हेतु बच्चों को निरंतर मेहनत पर बल देने की बात कही व बालिका सीनियर स्कूल प्राचार्य डॉ॰ संजय कुमावत ने विद्यार्थियों को संस्कारवान बनते हुए लगातार परिश्रम करने व प्रतियोगी परीक्षा संबंधी जानकारी विस्तार से दी। सनब्राइट स्कूल निदेशक रवि जाखड़ ने भी बच्चों को कॅरियर मार्गदर्शन देते हुए विचार व्यक्त किए।
विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कॅरियर चार्ट, मॉडल आदि का निर्माण किया गया। उप प्राचार्य मनोज व्यास ने विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य प्राप्ति का आह्वान किया। प्राचार्य बोदूसिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बच्चों से अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने की नसीहत दी।
कार्यक्रम में स्टाफ सदस्य कन्हैयालाल, पवन तिवारी, पृथ्वीराज भादू, दीक्षा छाबड़ा, हनुमान मीणा, रमेशनाथ, चोखाराम, कालूराम, अंजू शर्मा, मुकेश यादव, नारायणदान, प्रहलाद सहाय, मो. रमजान, राजूराम काला, रेखा साद, कविता डूडी, मानाराम, विक्रम बिश्नोई, प्रहलाद राम, राजूराम सेन व अभिभावक और सभी विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश गौड़ ने किया।



