रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में वसंत पंचमी का पर्व समारोहपूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम रामेश्वर लाल, पवन तिवारी, कन्हैयालाल आदि शिक्षकवृंद ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की। तदुपरांत व्याख्याता मनोज व्यास ने वसंत पंचमी के पर्व की महत्ता बताते हुए विद्या की देवी सरस्वती की उपासना के बारे में प्रकाश डाला व विद्यार्थियों हेतु उसके महत्व को बताया।
प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने विद्यादायिनी माँ भारती की पूजा अर्चना व जीवन में विद्या के महत्व को बताते हुए विद्यार्थियों को जीवनपर्यंत विद्यार्जन का आह्वान किया।
स्टाफ सदस्यों हनुमान प्रसाद, कमला कड़वासरा, कालूराम, रमेशनाथ, मुकेश यादव, नारायणदान, नीतू स्वामी, धनसुखराम सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। छात्रा लीला शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
















