रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया।बालिका शिक्षा के प्रति जागरुकता हेतु छात्र-छात्राओं द्वारा उद्घोष के साथ रैली निकाली गयी। इस अवसर पर विद्यालय में निबंध, भाषण, चित्रकला इत्यादि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने बालिकाओं के निरंतर उत्थान हेतु सामाजिक कुरीतियों को मिटाने व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
व्याख्याता मनोज व्यास ने विद्यार्थियों को इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, जेंडर संवेदनशीलता व बालिकाओं के अधिकार आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
विद्यार्थियों ने भी बालिका शिक्षा से संबद्ध लघु नाट्य प्रस्तुति के साथ कविता, भाषण, गीत व नृत्य आदि विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, पवन तिवारी, दिनेश गौड़, हनुमान प्रसाद,अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, कालूराम, रमेशनाथ, मुकेश यादव, रेखा साद व नीतू स्वामी, धनसुखराम सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। छात्रा रामेश्वरी ने कार्यक्रम का संचालन किया।




No comments:
Post a Comment