Sunday, January 26, 2020

गणतंत्र दिवस मनाया ~
















रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में 71वाँ गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। श्री दयालराम व सरपंच कमला मूँड के मुख्य आतिथ्य में प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने ध्वजारोहण किया।
        इसके उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इनमें दिल से बँधी इक डोर, ढोलना, माँ मैं तेरा लाडला, म्हारो प्यारो राजस्थान, सौगंध मुझे इस मिट्टी की, चूड़ी चमके व जग घूमिया ऐसा झंडा ना कोई जैसे गीतों पर खुबसूरत नृत्य व इंडियन आर्मी एक्ट की शानदार प्रस्तुति दी गयी। इसके अलावा देशभक्ति गीत, भाषण, कविताओं की प्रस्तुतियां दी गयी। मुख्य अतिथि दयालराम मूँड ने शहीदों का पुण्य स्मरण किया साथ ही विद्यार्थियों से देश सेवा का आह्वान करते हुए उन्हें अध्ययन के प्रति निष्ठा रखने को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने विद्यालय के विकास व निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए ग्रामीणजन से सहयोग की अपील की। विद्यालय हेतु सहयोग राशि देने वाले भामाशाहों को विद्यालय परिवार की ओर से साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास व बोदूसिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment