Wednesday, August 15, 2018

स्वतंत्रता दिवस मनाया ~




रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में
72वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। श्री छगनमल नाहर व सरपंच कर्णसिंह के मुख्य आतिथ्य में प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने ध्वजारोहण किया।  इसके उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई। इनमें शुभ दिन आयो, केसरिया बालम, जलवा तेरा, वो कृष्णा है, मैं ना पहनूं, थाने काजळियो बणाल्यूं जैसे गीतों पर खुबसूरत नृत्य प्रस्तुत किए गए।         
इसके अलावा हिन्दी भाषण, देशभक्ति गीत, कविताएं व नाटक भी प्रस्तुत कर ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया गया। सरपंच महोदय व प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने शिक्षकों व प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जेठमलजी अटल, छैलसिंहजी, जगदीशजी, मुरलीधरजी, हेमारामजी सिंवर मौजूद थे। ग्राम पंचायत टाॅपर्स श्रवणराम जांदू, सुमित्रा, खुशबू खान व विजय सोनी को सम्मानित किया गया। मंच संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।


Tuesday, August 14, 2018

स्वच्छता रैली का आयोजन

ग्राम पंचायत जोधियासी में मंगलवार प्रातः 8 बजे स्वच्छता रैली निकाली गयी, जिसे सरपंच कर्णसिंह राठौड़ एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधियासी के प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता रैली में बैनर, झंडियों व नारों के  माध्यम से ग्राम पंचायत को साफ-सुथरा रखने एवं शौचालय के समुचित  उपयोग  का संदेश दिया गया। स्वच्छता रैली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधियासी से रवाना होकर जोधियासी बस स्टैंड, अस्पताल  मुख्य मार्ग से होते हुए तीतरी एवं मांडेली ग्राम से निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। रैली में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधियासी, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय जोधियासी, श्री कृष्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय तीतरी, मां शारदा बाल निकेतन जोधियासी एवं ज्ञानदीप बाल शिक्षण संस्थान जोधियासी के छात्रों ने भाग लिया। रैली के आयोजन में सुशीला ग्राम पंचायत सहायक जोधियासी, रामेश्वर लाल, मनोज कुमार व्यास, बहादुर सिंह, बेगनाथ सिद्ध, रमेश नाथ जाखड़,  चोखाराम, कन्हैया लाल, दिनेश कुमार गौड़, प्रीति गोरा, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, कालूराम, हनुमान प्रसाद मीणा एवं निजी विद्यालय के शिक्षकों ने सहयोग किया।

Wednesday, August 1, 2018

जोधियासी में साइकिल वितरण

जोधियासी कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज निःशुल्क साइकिल योजना  के तहत कक्षा 9 की 23 छात्राओं को सरपंच कर्णसिंह व प्रधानाचार्य नवीन माथुर द्वारा साइकिल वितरित की गयी।
सरपंच कर्णसिंह ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु इसे कारगर व उचित बताया, वही शाला प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने शिक्षा की अलख ग्राम के हर घर तक जगाने का आह्वान किया।
स्टाफ बोदूसिंह, मनोज व्यास, रामेश्वर लाल, प्रीति गोरा, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम,  हनुमान मीणा, रमेशनाथ, रेखा साद,  धनसुखराम, सहित शाला के विद्यार्थी व गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।