रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में
72वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। श्री छगनमल नाहर व सरपंच कर्णसिंह के मुख्य आतिथ्य में प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई। इनमें शुभ दिन आयो, केसरिया बालम, जलवा तेरा, वो कृष्णा है, मैं ना पहनूं, थाने काजळियो बणाल्यूं जैसे गीतों पर खुबसूरत नृत्य प्रस्तुत किए गए।
इसके अलावा हिन्दी भाषण, देशभक्ति गीत, कविताएं व नाटक भी प्रस्तुत कर ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया गया। सरपंच महोदय व प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने शिक्षकों व प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जेठमलजी अटल, छैलसिंहजी, जगदीशजी, मुरलीधरजी, हेमारामजी सिंवर मौजूद थे। ग्राम पंचायत टाॅपर्स श्रवणराम जांदू, सुमित्रा, खुशबू खान व विजय सोनी को सम्मानित किया गया। मंच संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।



No comments:
Post a Comment