Wednesday, August 1, 2018

जोधियासी में साइकिल वितरण

जोधियासी कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज निःशुल्क साइकिल योजना  के तहत कक्षा 9 की 23 छात्राओं को सरपंच कर्णसिंह व प्रधानाचार्य नवीन माथुर द्वारा साइकिल वितरित की गयी।
सरपंच कर्णसिंह ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु इसे कारगर व उचित बताया, वही शाला प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने शिक्षा की अलख ग्राम के हर घर तक जगाने का आह्वान किया।
स्टाफ बोदूसिंह, मनोज व्यास, रामेश्वर लाल, प्रीति गोरा, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम,  हनुमान मीणा, रमेशनाथ, रेखा साद,  धनसुखराम, सहित शाला के विद्यार्थी व गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment