Thursday, November 14, 2019

बालदिवस का आयोजन






रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में नेहरूजी की जयंती का आयोजन बाल दिवस के रूप में समारोहपूर्वक किया गया। व्याख्याता मनोज व्यास ने नेहरूजी के विचारों व आदर्शों को अपनाते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। वरिष्ठ अध्यापक दिनेश गौड़ ने विद्यार्थियों को नेहरूजी की विदेश नीति व राजनीतिक विचारधारा से परिचित करवाया।
            इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में राकेश गोरा, रामेश्वरी व सुधा पंचारिया और चित्रकला प्रतियोगिता में रामदेव, ऋतिका शर्मा,  व ओमप्रकाश ने क्रमशः प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए। प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने इन्हें पुरस्कार प्रदान किए।
            विद्यार्थियों ने देशभक्ति से परिपूर्ण गीतों, कविताओं व भाषणों सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
            स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, पवन तिवारी, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, हनुमान प्रसाद, चोखाराम, कालूराम, नारायणदान, रमेशनाथ, मुकेश यादव,विजेश बंजारा,  रेखा साद, धनसुखराम सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment