Monday, June 11, 2018

शत प्रतिशत रहा दसवीं परिणाम ~


शत प्रतिशत रहा परिणाम ~
रा. उ. मा. वि. जोधियासी का 10वीं का परीक्षा परिणाम 100% रहने पर प्रधानाचार्य विद्याधर सिंह व सरपंच कर्णसिंह ने सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। बोर्ड प्रभारी व हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने बताया कि कुल प्रविष्ठ 32 विद्यार्थियों में से 11 प्रथम श्रेणी व 21 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में प्रथम तीन स्थानों पर पूनाराम, गोविंद राम व प्रेमाराम रहे जिन्होंने क्रमशः 86.17, 77.5 व 74.5% अंक हासिल किए।  सरपंच महोदय ने शिक्षकों मनोज व्यास, पवन तिवारी, दिनेश कुमार,  हनुमान प्रसाद मीणा, कन्हैयालाल व प्रीति गोरा का बेहतर परिणाम रखने पर आभार व्यक्त किया व सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी टाॅपर्स को सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment