Wednesday, January 26, 2022

गणतंत्र दिवस का आयोजन

 














गणतंत्र दिवस का आयोजन

        रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में 73वाँ गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। भींयाराम मूँड, दयालराम मूँड, मनोज हेड़ा के मुख्य आतिथ्य व प्रधानाचार्या प्रीति गोरा की अध्यक्षता में सरपंच कमला मूँड ने ध्वजारोहण किया। 

         कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के रूप में मनोज बंजारा, माया नायक व वरिष्ठ अध्यापक दिनेश गौड़ ने देशभक्ति गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। शर्मिला ने भाषण के जरिए भारत के वीरों की गाथा को संक्षेप में बताया।

         मुख्य अतिथि दयालराम मूँड ने शहीदों का पुण्य स्मरण किया साथ ही विद्यार्थियों से देश सेवा का आह्वान करते हुए उन्हें अध्ययन के प्रति निष्ठा रखने को प्रेरित किया। प्रधानाचार्या प्रीति गोरा ने विद्यालय के विकास व निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए ग्रामीणजन से सहयोग की अपील की। साथ ही केरियर डे व बालिका दिवस के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। 

         कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम, मुकेश यादव, नारायणदान, रमेशनाथ, हनुमान मीणा, प्रहलाद सहाय, धनसुखराम के अलावा श्यामलाल सुथार, धन्नाराम, रूपचंद, नैनाराम व ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।



No comments:

Post a Comment