Wednesday, October 2, 2019

★गाँधी व शास्त्री जयंती पर बालसभा का आयोजन~



रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में गाँधी व शास्त्री जयंती का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। प्रधानाचार्य मनोज व्यास ने विद्यार्थियों को इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गाँधीजी व शास्त्रीजी के आदर्शों को अपनाते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। व्याख्याता बोदूसिंह ने सर्वधर्म प्रार्थना की प्रस्तुति देते हुए विद्यार्थियों को गाँधीजी के प्रेरक प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर 300 विद्यार्थियों द्वारा भारत का मानव मानचित्र बनाकर समरसता का संदेश प्रसारित किया गया। मिडिल स्तर के बच्चों की 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें क्रमशः ऋतिका शर्मा, रामदेव व अंजू सोनी ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए।
            विद्यार्थियों ने देशभक्ति से परिपूर्ण गीतों, कविताओं व भाषणों सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी।
            स्टाफ सदस्यों कन्हैयालाल, पवन तिवारी, दिनेश गौड़, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, प्रहलादसहाय, भेराराम, हनुमान प्रसाद, चोखाराम, कालूराम, रमेशनाथ, मुकेश यादव, रेखा साद, धनसुखराम सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। छात्र दीपक गोस्वामी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

1 comment:

  1. शानदार कार्यक्रम Congratulations

    ReplyDelete