रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइलमैन एपीजे अब्दुल कलाम की 88वीं जयंती का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। प्रधानाचार्य मनोज व्यास ने विद्यार्थियों को इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. कलाम के आदर्शों को अपनाते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने और उनके विचारों को आत्मसात् करने का आह्वान किया। साथ ही उनकी "सादा जीवन उच्च विचार" की वैचारिकता को अमली जामा पहनाने पर बल दिया। अध्यापक मुकेश यादव ने डाॅ. कलाम की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उन्हें महान व्यक्तित्व करार देते हुए उनकी विचारधारा अपनाने की नसीहत दी।
इसके अलावा आशा, उर्मिला, सुमन, भावना,माधुरी, राकेश गोरा, पूजा सेन, सुलोचना, श्वेता व अन्य विद्यार्थियों ने कलाम से संबद्ध विचारों की अभिव्यक्ति दी एवं कविता, गीत सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दी।
स्टाफ सदस्यों रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, दिनेश गौड़, कमला कड़वासरा, प्रहलादसहाय, हनुमान प्रसाद, विजेश बंजारा, चोखाराम, कालूराम, रमेशनाथ, रेखा साद, धनसुखराम सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। छात्रा रामेश्वरी सुथार ने कार्यक्रम का संचालन किया।




No comments:
Post a Comment