Friday, October 11, 2019

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन~









रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। छात्रा उर्मिला बिकुनिया को एक दिन का संस्था प्रधान बनाया गया। जिसने इस अवसर सभी बालिकाओं को शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने का आह्वान किया।
            व्याख्याता मनोज व्यास ने विद्यार्थियों को इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, जेंडर संवेदनशीलता व बालिकाओं के अधिकार आदि पर विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा सुमन बिश्नोई, रामेश्वरी सुथार, सुलोचना रांकावत, राकेश गोरा इत्यादि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बालिकाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने व अपनी योग्यता साबित करने पर बल दिया।
            बालिकाओं ने लघु नाट्य प्रस्तुति के साथ कविता, भाषण व गीत आदि विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
            स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, पवन तिवारी, दिनेश गौड़, हनुमान प्रसाद, कमला कड़वासरा, प्रहलाद सहाय, चोखाराम, कालूराम, रमेशनाथ, मुकेश यादव, नारायणदान, रेखा साद, धनसुखराम सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। सभी बालिकाओं को पेन, पेंसिल व चाॅकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। छात्रा ऋतिका शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
             इस अवसर पर 'बालिका शक्ति : अलिखित, अविरल' थीम पर कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में क्रमशः पूनम सोनी, कमला, मोनिका कंवर एवं कनिष्ठ वर्ग में क्रमशः मनीषा सोनी, कौशल्या कंवर, धन्नी प्रथम तीन स्थानों पर रही।

No comments:

Post a Comment