रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में सरदार पटेल की 144वीं जयंती व भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की 35वीं पुण्य तिथि पर एकता दिवस का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। प्रधानाचार्य नवीन माथुर व अन्य स्टाफ सदस्यों ने सर्वप्रथम दोनों महान व्यक्तित्व की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात व्याख्याता मनोज व्यास ने विद्यार्थियों को इस अवसर पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए उनके आदर्शों को अपनाने व उनके पदचिह्नों पर चलते हुए उनके विचारों को आत्मसात् करने का आह्वान किया। साथ ही उनकी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, हिम्मत व आत्मबल जैसे गुणों को अपनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों व बच्चों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। इसके बाद दोनों विभूतियों से संबद्ध प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, कन्हैयालाल, पवन तिवारी, दिनेश गौड़, कमला कड़वासरा, अंजू शर्मा, चोखाराम, रमेशनाथ, नारायणदान, विजेश बंजारा, धनसुखराम सहित ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment