रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में कन्या पूजन का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में माँ अंबे के दीप प्रज्वलन उपरांत नौ कन्याओं के तिलक, रौली से पूजन के पश्चात उन्हें प्रधानाचार्य व स्टाफ सदस्यों द्वारा प्रसाद व उपहार भेंट किए गये। हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने कन्या पूजन के धार्मिक विधान को स्पष्ट करते हुए इस पुनीत कृत्य से सुख-समृद्धि, विद्या, ऐश्वर्य की प्राप्ति का होना बताया वहीं ऐसी परंपराओं से संस्कृति को अक्षुण्ण रखने पर बल दिया।
प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने कन्या पूजन की महत्ता को बताते हुए मातृ शक्ति के प्रति नैतिक वैचारिकता को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मघसिंह भाटी ने विद्यालय में इस धार्मिक परंपरा के निर्वहन को विशिष्ट व अनुपम बताते हुए संस्कृति रक्षक बताया।
शाला स्टाफ रामेश्वर लाल, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम, मुकेश यादव, रमेशनाथ, नारायणदान, रेखा साद व धनसुखराम सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। वरिष्ठ अध्यापक दिनेश गौड़ ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।











No comments:
Post a Comment