राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम (नागौर जिला शाखा) का दो दिवसीय सम्मेलन आज संस्कार शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में लेगा मैरिज गार्डन में प्रारंभ हुआ। सम्मेलन के प्रथम दिन राजेंद्र फिड़ौदा (प्रधान पं. स. मूंडवा), संजय सेंगर (जि. शि.अ. प्रा. नागौर), मुन्नीराम बिश्नोई (सहा. निदे. समसा, नागौर), रामनिवास बसवाणा (जिलाध्यक्ष, शिक्षक संघ सियाराम), भंवरलाल खुड़खुड़िया, रिद्धकरण चौधरी, चेनाराम भादू के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन से आरंभ हुआ।
बुलबुल व कोमल बिश्नोई ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रा. शि., नागौर संजय सेंगर ने शिक्षकों की माँगों को समीचीन करार देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बरकरार रखने हेतु सरकार द्वारा उचित नीतिगत निर्णय लेने हेतु आह्वान किया व शिक्षकों के अधिकारों को जायज बताया।
मूंडवा प्रधान राजेंद्र फिड़ौदा ने शिक्षा क्षेत्र को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षकों की महती आवश्यकताओं व माँगों को प्राथमिकता से पूर्ण करने की बात पर विशेष बल दिया वहीं शिक्षकों को नामांकन वृद्धि व कर्तव्य निर्वहन का आग्रह किया।
संदर्भ व्यक्ति व्याख्याता चेनाराम भादू ने शिक्षकों के मूल कार्य अध्यापन की महत्ता को बनाए रखने व बच्चों की शैक्षिक प्रगति हेतु उचित सरकारी निर्णय लेने पर बल दिया।
तदुपरांत श्रवण बिश्नोई (प्रदेश प्रतिनिधि), कंवरीलाल प्रजापत, मनोहर सिंह, रामनारायण गोदारा, मेघाराम तांडी, धर्मपाल डोगीवाल (जिला महामंत्री), नरसीराम जाजड़ा (नागौर उपशाखा अध्यक्ष), प्रहलाद मेहरिया, सुमित्रा बडारडा, कानसिंह शेखावत, गणपत बिश्नोई, सहदेव लोमरोड़ (प्रदेश प्रतिनिधि), नाथुराम प्रजापत, सुरेंद्र जाजड़ा (कार्यकारी जिलाध्यक्ष) इत्यादि ने शिक्षको की विभिन्न माँगों, पाठ्यक्रम की पुनः समीक्षा, पोषाहार, दुग्ध योजना, खेलों हेतु संसाधनों की उपलब्धता, कंप्यूटर व अन्य कार्मिकों की भर्ती व शैक्षिक उन्नयन जैसे बिंदुओं हेतु प्रभावी कदम उठाने पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति दिलाने व पुरानी पेंशन लागू करने की बात पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम में भागीरथ कालीराणा, बलवीर देवड़ा, पृथ्वीराज व्यास, रूपाराम बेनीवाल, राजेश बिश्नोई, समदर बिश्नोई, बद्रीराम निंबड़, बेगनाथ सिद्ध, दिनेश गोलिया, सुभाष फरड़ौदा, ओमा चौधरी, नीरु कंवर, सरोज बागड़िया, सज्जन परिहार, फूलचंद भाटी, सुलेमान खां इत्यादि शिक्षकवृंद भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मनोज व्यास ने प्रभावी ढंग से किया।

No comments:
Post a Comment