Thursday, September 5, 2019

शिक्षक दिवस पर गुरूजन का सम्मान~




           रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में शिक्षक दिवस का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने विद्यार्थियों को सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में गुरू की महत्ता बताते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
            विद्यार्थियों ने गुरू महिमा की रचनाओं, श्लोक, भाषणों सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
            प्रधानाचार्य नवीन माथुर व समस्त स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, मनोज व्यास, प्रीति गोरा, कन्हैयालाल, पवन तिवारी, दिनेश गौड़, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, चोखाराम, कालूराम, मुकेश यादव, नारायणदान, रेखा साद को विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। छात्रा रामेश्वरी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

No comments:

Post a Comment