रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में जन्माष्टमी पर्व का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के लोकरक्षक व लोकरंजक रूप से परिचित करवाया। साथ ही उनके उपदेशों के तहत कर्म की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए कर्मठ व आदर्श व्यक्तित्व बनने को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने कृष्ण लीलाओं व उनके महती कार्यों को जीवन में अपनाने की सीख देते हुए नेक कार्य करने को कहा।
वरिष्ठ अध्यापक दिनेश गौड़ व व्याख्याता प्रीति गोरा ने संगीतमय प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को रोचक बनाया। बच्चों के लिए चम्मच रेस, बोरी दौड़, म्यजिकल चेयर जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया व मटकी फोड़ कार्यक्रम ने इसमें चार चाँद लगाए। 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की' जैसे निनाद से विद्यालय प्रांगण गूंजायमान हो रहा था।
शाला स्टाफ कन्हैयालाल, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, चोखाराम, कालूराम, हनुमान मीणा, मुकेश यादव, रमेशनाथ, प्रहलाद सहाय, धनसुखराम सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। व्याख्याता बोदूसिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

No comments:
Post a Comment