रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में 73वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। डाॅ. अमित राठी, शहीद पत्नी बावरीदेवी के मुख्य आतिथ्य व सरपंच कर्णसिंह की अध्यक्षता में प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इनमें ए वतन मेरे, टूटे बाजूबंद री लूम, थाने काजळियो बणाल्यूं, धोरां री धरती में चाले, तेरी मिट्टी में मिल जावां, जय जय राजस्थान, ऐसा मेरा देश हो, कौन है वो, देश रंगीला जैसे गीतों पर खुबसूरत नृत्य प्रस्तुत किए। इसके अलावा उ. मा. विद्यालय, बालिका मा. विद्यालय, श्रीकृष्ण, मा शारदा, ज्ञानदीप व सनब्राइट विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा हिन्दी व अंग्रेज़ी भाषण, देशभक्ति गीत, कविताएं व देशभक्ति नाटक भी प्रस्तुत कर ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया गया।
सभी अतिथिगण व ग्रामवासियों की उपस्थिति में विद्यालय को लोकार्पित स्मार्ट क्लास व मंच हेतु निर्मित टीन शेड का उद्घाटन किया गया।
विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाह डाॅ अमित राठी, बावरी देवी, भिंयारामजी जांदू, नारायणजी गौड़, छगनजी नाहर, मैनेजर बजरंगजी, मुरलीजी राठी, राधाकिशनजी साद व कर्णसिंहजी का साफा पहनाकर व सम्मान फलक देकर अभिनंदन किया गया।
सरपंच महोदय व प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। ग्राम पंचायत टाॅपर नरेंद्र बिकुणिया को मुरलीजी राठी द्वारा दस हजार का चेक देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।




शानदार...बधाई!👌👌👌
ReplyDeleteWah...👍👍👍👌👌
ReplyDeleteआपका सभी का प्रयास सराहनीय है।
ReplyDeleteमंच संचालन में मनोज जी का योगदान अतुलनीय है।
सबका आभार
ReplyDelete