Sunday, June 23, 2019

समरसता कार्यक्रम का शानदार आयोजन

मारवाड़ मूंडवा की पावन धरा पर शानदार आयोजन!!!



       सामाजिक समरसता व धार्मिक सौहार्द की भाव संपृक्त सरिताएं आप्लावित हुई और देश के हर कोने से सांप्रदायिकता व मलिन वैचारिकता को तिलांजलि देने का दृढ़ संकल्प जीवंत हो उठा। नवोदयन की उदात्त विचारों से परिपूरित वाणी से जो जयघोष हुआ तो मानो देश का हर नागरिक अपने को जिम्मेदारी से इस कर्तव्यपरायणता को निर्वहन करने की मनःकामना लिए पुलकित हो उठा।
         नैतिकता से परिपोषित विचारों को विस्तीर्ण कर समाज में नवक्रांति लाकर जहर उगलती कलुषित व संकीर्ण मानसिकता को समूल नष्ट करने का निश्चय किया।
          निस्संदेह अटल इरादों से जो आगाज हुआ है; भाइचारे व सौहार्दपूर्ण विचारों का जो बीजारोपण हुआ है; वह कुछ समय में पुष्पित व पल्लवित होकर सामाजिक समरसता के वटवृक्ष के रूप में बेशक बेहतर फल देगा।
       संकुचित व द्वेषपूर्ण माहौल बनाने वाले राजनेताओं, भ्रष्ट अफसरों और  नासमझ नागरिकों को समझना होगा कि देश का विकास स्वस्थ मानसिकता व समभाव से मुमकिन है न कि समाज को धर्म, जाति व संप्रदाय के नाम पर खंडित करने से। इन्हीं नायाब विचारों का ताना बाना बुना गया इस समरसता के अनूठे आयोजन में..!!
         यह न केवल देश को एकजुट और प्रगति की राह पर लाने का प्रयास है प्रत्युत् हर एक नागरिक को ईश्वर की प्राकृतिक न्याय व्यवस्था से वाकिफ करवाने; समाज को नयी दिशा देने का अभिनव प्रयास था। यह नैरंतर्य बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लेकर सभी नवोदयन अपनी नयी मंजिल की ओर बढ़ चले हैं, जो अनवरत चलते रहेंगे इसी विश्वास के साथ सभी को मंगलकामनाएं...
साधुवाद।

No comments:

Post a Comment