Thursday, June 20, 2019

योग दिवस का आयोजन~






रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। प्रधानाचार्य नवीन माथुर के उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। इसके उपरान्त शारीरिक शिक्षक विजेश बंजारा व व्याख्याता बोदूसिंह ने विभिन्न आसन व प्राणायाम का अभ्यास करवाया।
आयुर्वेद चिकित्सक कमल उपाध्याय ने स्वस्थ शरीर हेतु योग व प्राणायाम की महत्ता को बताते हुए उत्तम स्वास्थ्य हेतु ध्यान आकृष्ट किया व सभी को स्वास्थ्य संबंधी गुर बताए।
         ग्राम पंचायत जोधियासी की सभी राजकीय व निजी स्कूल के शिक्षक, अन्य विभागों के कार्मिक, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, आशा सहयोगिनी व विद्यार्थियों ने पूर्ण तल्लीनता से योग क्रियाएं की।
      कार्यक्रम में हिस्सा लेनेवालों में चिकित्सक डाॅ रामूराम, शाला स्टाफ रामेश्वर लाल, अंजू शर्मा, मनोज व्यास, कमला कड़वासरा, पवन तिवारी, प्रीति गोरा, दिनेश गौड़, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम,  रमेशनाथ, नारायणदान, प्रहलाद सहाय, नीतू स्वामी, धनसुखराम व अन्य कार्मिकों में श्रवणसिंह, दिनेश बंजारा, मानाराम, कृष्णा कुलदीप, गायत्री सोनी, भगवती सोनी, मंजु ओझा, बेगनाथ, लोकेश निरंजनी, कालुराम, हनुमानदास, सुमन गोदारा, उजाला टाक, देवाराम, गिरधारीराम, दुलाराम, सरिता, संतोष, प्रेमादेवी, पूजा, पार्वती, सुशीला, राजकुमार शर्मा, उषा वर्गिस, संजना, इंदिरा सोनी सहित विभिन्न अभिभावकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे। व्याख्याता बोदूसिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

No comments:

Post a Comment