100 बच्चों को स्वेटर वितरित~
जोधियासी कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज कक्षा एक से आठ के 100 बच्चों को स्वेटर, टोपी, स्वेट शर्ट का वितरण किया गया।
संस्कार एकेडमी, नागौर के निदेशक प्रदीप ग्वाला तथा महुआबाग रिसोर्ट, कुंभलगढ़ के नियोजक भरतपाल सिंह व भानुप्रताप सिंह (नियोजक होटल भगतपैलेस, देशनोक) के सहयोग से जरुरतमंद बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर वितरित किए गये।
प्रदीप ग्वाला ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरुक रहते हुए लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने सभी बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें नियमित विद्यालय आने व अध्ययन की निरंतरता बनाए रखने को कहा। व्याख्याता मनोज व्यास ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, प्रीति गोरा, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, कालूराम, प्रहलाद सहाय, चोखाराम, रमेशनाथ, रेखा साद, मुकेश यादव, नारायणदान, धनसुखराम व अनिल शर्मा सहित शाला के विद्यार्थी व गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
It was nice experience with u all sir...All the best team jodhyasi
ReplyDeleteThanks a lot
ReplyDeleteGood work
ReplyDeleteNice work
ReplyDelete