जोधियासी की छात्राएँ सम्मानित ~
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम 'मेरी बेटी- मेरा सम्मान' में राउमावि जोधियासी की दो छात्राओं मोनिका भद्रेचा व ऋतिका शर्मा को जिलाधीश द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
व्याख्याता मनोज व्यास ने बताया कि छात्रा मोनिका भद्रेचा ने दसवीं कक्षा में 98% अंक हासिल कर नागौर ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया। इनकी प्रारंभिक शिक्षा माँ शारदा बाल माध्यमिक विद्यालय जोधियासी में हुई, जो खेल व चित्रकला में भी रुचि रखती है। इन्होंने गौ विज्ञान परीक्षा में भी जिले में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा साबित की थी।
छात्रा ऋतिका शर्मा आर्थिक रूप से सामान्य परिवार से होते हुए भी पढ़ाई में सदा अव्वल रहने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर सॉफ्टबॉल में उपविजेता रही। इसकी खेल के साथ गायन व चित्रकला में भी रुचि है। दोनो छात्राओं का लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में चयनित होना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन माथुर व स्टाफ ने दोनों छात्राओं को इनकी उपलब्धि हेतु बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी।
The Best New Slots Sites in Canada
ReplyDeleteThe Best New Slots 스포츠 무료중계 Sites in Canada · 1. Playzee · 2. Pragmatic 제목학원 Play · 3. SlotWolf 플레이 포커 · 4. Bovada · 5. 슬롯머신 Wild 셉인소 West Gold · 6. Slot