जोधियासी कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में विवेकानन्द की 156वीं जयंती के अवसर पर केरियर डे का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया।
डाॅ. अमित राठी, सरपंच कर्णसिंह, भारत विकास परिषद् के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक प्रो. भवानीशंकर रांकावत, विभिन्न पदाधिकारियों हेमंत जोशी, विक्रम, सागर सरवा, रविप्रकाश सोनी, हरिराम धारणियां, मनोज जैन, विंग कमांडर पी एम बेनिवाल, श्रवण सोनी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का प्रारंभ विवेकानन्द की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ। इसके उपरांत छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर आयोजित केरियर वार्ता के तहत डाॅ. अमित राठी ने लक्ष्य प्राप्ति हेतु विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कठिन परिश्रम पर बल दिया।
सेवानिवृत्त विंग कमांडर पी एम बेनिवाल ने समय के महत्त्व को समझकर धैर्य के साथ निरंतर मंजिल प्राप्ति हेतु अग्रसर होने का आह्वान किया।
प्रो. भवानीशंकर रांकावत ने विवेकानन्द के प्रसंगों के माध्यम से उनके दर्शन, मानवीय मूल्यों से विद्यार्थियों को प्रेरित होकर लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रतिपल बढ़ते रहने की नसीहत दी।
हेमंत जोशी ने भारत विकास परिषद् के कार्यों से अवगत कराते हुए विद्यार्थियों को विवेकानन्द के पद चिह्नों पर चलकर देश सेवा का आह्वान किया।
केरियर डे पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रीति गोरा द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार पत्र वाचन में प्रथम तीन स्थानों पर क्रमशः रवीन्द्र, सुलोचना व रामेश्वरी रहे; निबंध में मोनिका, मेगाराम व सुभाष ने प्रथम तीन स्थान हासिल किए; केरियर चार्ट के विजेताओं में सुमन, रामेश्वरी व चंदा सुथार ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए। इन विजेताओं के साथ मेधावी विद्यार्थियों मेगाराम, रामेश्वरी व सुभाष को भी भारत विकास परिषद् द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने भारत विकास परिषद् के सभी पदाधिकारियों व अतिथिगण का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मंच संचालन व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।
कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम, हनुमान मीणा, रमेशनाथ, नारायणदान, रेखा साद, मुकेश यादव, धनसुखराम सहित शाला के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।


इस शानदार ब्लॉग के लिए आपका बहूत बहुत धन्यवाद।
ReplyDeleteसाथ ही प्रोग्राम भी बहुत ही सुन्दर था और आपने मंच संचालन करके उसमे चार चांद लगा दिए
धन्यवाद जी..
ReplyDelete