रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में
70वाँ गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। श्री दौलतराम सारण व सरपंच कर्णसिंह के मुख्य आतिथ्य में प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई। इनमें आरंभ है प्रचंड, मेंहदी रची म्हारे हाथां में, म्हारो राजस्थान, देशभक्ति रीमिक्स, केसरिया बालम, नगाड़े संग ढोल बाजे, जिस देश में गंगा रहता है जैसे गीतों पर खुबसूरत नृत्य प्रस्तुत किए गए।
इसके अलावा देशभक्ति गीत, कविताएं प्रस्तुत कर ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया गया। मुख्य अतिथि दौलतराम सारण ने विद्यार्थियों से देश सेवा का आह्वान करते हुए उन्हें अध्ययन के प्रति निष्ठा रखने को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने लोकतंत्र की स्थापना की कहानी बताते हुए शहीदों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सरपंच महोदय, छगनमल नाहर व प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने मेधावी विद्यार्थियों को व कृष्णा कुलदीप ने PCRA चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। मंच संचालन हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने किया।

No comments:
Post a Comment