Sunday, January 27, 2019

अक्षर चिन्मय का लोकार्पण~

















लेखक, विचारक व कवि गिरिराज व्यास की सद्यः प्रकाशित पुस्तक अक्षर चिन्मय का लोकार्पण कार्यक्रम हाउसिंग बोर्ड नागौर स्थित सामुदायिक भवन में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ, तदुपरांत प्रज्ञा व साक्षी व्यास ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।
          स्वागत भाषण में व्याख्याता मनोज व्यास ने पुस्तक के कला व भाव सौंदर्य पर प्रकाश डालते हुए पुस्तक की समाज में प्रासंगिकता व उपादेयता को स्पष्ट किया।
          रचनाकार गिरिराज व्यास ने अपनी पुस्तक के सृजन को साहित्य के महायज्ञ में एक आहुति मात्र बताते हुए समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और अपनी रचना लोकार्पित की।
          विशिष्ट अतिथि व राजस्थानी साहित्यकार पवन पहाड़िया ने गिरिराज व्यास की प्रथम पुस्तक में उनकी श्रेष्ठ वैचारिकता की सराहना करते हुए निरंतर साहित्य सृजन पर बल दिया।
          मुख्य अतिथि व साहित्य अकादमी के सदस्य मोहनलाल गुप्ता ने इस कृति को समाज हेतु नयी दिशा प्रदान करनेवाली रचना करार दिया और रचनाकार के भविष्य को उज्ज्वल बताया।
           मुख्य वक्ता व विशिष्ट अतिथि प्रो. भवानीशंकर रांकावत ने अक्षर चिन्मय की कविताओं की सार्थकता प्रकट करते हुए इनमें निहित भावों को समाज हितार्थ बताया।
          कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्थानी साहित्यकार लक्ष्मणदान कविया ने इस कृति को साहित्य का नवोन्मेष बताते हुए कविताओं को गूढ़ भावों से युक्त बताया। साथ ही उपस्थित सुधि पाठकगण का धन्यवाद ज्ञापित किया।
         शिक्षक संघ के नेता पुरखाराम चौधरी व प्रधानाध्यापक राजेंद्र राज ने  भी गिरिराज व्यास के साहित्य के क्षेत्र में  सफलता की कामना की व इस कृति को श्रेष्ठ बताते युवा पीढ़ी हेतु प्रेरणादायक बताया।
         कार्यक्रम में नागौर शहर व अन्य स्थानों से पधारे श्रोतागण का संयोजक नरेन्द्र पारीक ने भी आभार व्यक्त किया। आयोजित हुए समारोह के दौरान रामपाल व्यास, महेंद्रपाल व्यास, निरंजनलाल व्यास,  महावीर प्रसाद व्यास, अजयपाल व्यास, पृथ्वीराज व्यास, दीपक व्यास, शंकरलाल चतुर्वेदी, पवन श्रीमाली, विक्रम जोशी, ललित पाराशर, नवीन माथुर, पवन तिवारी, प्रीति गोरा, कमला कड़वासरा, सुरेश पारीक, सुशील व्यास, रामकन्या मनिहार, हेमा पारीक, मंजु व्यास, चित्रा व्यास, चेतना व्यास, धर्मा व्यास, सरिता व्यास, अनुराधा, रियांश व्यास, कुणाल व्यास, अविका व्यास व सिद्धार्थ व्यास सहित बड़ी संख्या में शहर व आसपास के गांवों के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शरद जोशी ने किया।


No comments:

Post a Comment