विदाई समारोह का आयोजन~
रा.उ.मा.वि., जोधियासी (नागौर) में
कक्षा 12वीं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात 12वीं के सभी विद्यार्थियों के तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरान्त विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इनमें दिल से बंधी इक डोर, लौंग लाची, छोट्या थारा ब्याव में, धीरे-धीरे जैसे गीतों पर खुबसूरत नृत्य व पन्नाधाय नाटक शामिल थे। व्याख्याता बोदूसिंह ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा हेतु कठिन परिश्रम करने पर बल दिया साथ ही गुणवत्तापूर्ण परिणाम हेतु पुरस्कार की घोषणा की। बोर्ड प्रभारी व मंच संचालक हिन्दी व्याख्याता मनोज व्यास ने विद्यार्थियों से लक्ष्य प्राप्ति हेतु सजग रहने का आह्वान करते हुए उन्हें अध्ययन के प्रति निष्ठा रखने को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य नवीन माथुर ने सभी विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम हेतु निरंतर परिश्रम करने को कहा। शाला स्टाफ बोदूसिंह, रामेश्वर लाल, प्रीति गोरा, अंजू शर्मा, कमला कड़वासरा, दिनेश गौड़, पवन तिवारी, कन्हैयालाल, चोखाराम, कालूराम, हनुमान मीणा, मुकेश यादव, नारायणदान, विजेश बंजारा, रेखा साद, नीतू स्वामी, धनसुखराम सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment